बिहार : सड़क दुर्घटना में आरपीएफ इंस्पेक्टर समेत चार लोगों की मौत, ऑटो के उड़े परखचे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2018 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

मृतकों में भोजपुर-अरवल के भी एक-एक शामिल खगड़िया : सड़क दुर्घटना में एक आरपीएफ इंस्पेक्टर व दो जवान सहित चार लोगों की मौत हो गयी. एनएच-31 पर पसराहा ढाले के पास ऑटो व टैंकलॉरी की टक्कर में मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर सहित चार लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर हेमंत लाल को […]
विज्ञापन
मृतकों में भोजपुर-अरवल के भी एक-एक शामिल
खगड़िया : सड़क दुर्घटना में एक आरपीएफ इंस्पेक्टर व दो जवान सहित चार लोगों की मौत हो गयी. एनएच-31 पर पसराहा ढाले के पास ऑटो व टैंकलॉरी की टक्कर में मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर सहित चार लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर हेमंत लाल को पसराहा स्टेशन से आरपीएफ के जवान ने सूचना दी कि हाइटेंपर के वायर की चोरी के चार आरोपितों को हिरासत में लिया गया है.
सूचना मिलते ही मानसी से आरपीएफ इंस्पेक्टर हेमंत लाल, सब इंस्पेक्टर भुवनेश्वर प्रसाद व सिपाही चिंटू कुमार के साथ ऑटो से पसराहा आरोपित को लाने जा रहे थे. इसी दौरान पसराहा ढाले के पास सामने से आ रहे एक टैंकलॉरी ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. घटना में ऑटो पर सवार चालक कन्हैया यादव सहित चार लोगों की मौत हो गयी. टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखचे उड़ गये.
टैंकलॉरी गड्ढे में पलट गयी. टैंकलॉरी के चालक व खलासी फरार हो गये. पसराहा के थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. खगड़िया आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार यादव ने मृतक के पॉकेट से बरामद डायरी को देख परिजनों को सूचना दी.
इनकी चली गयी जान
हेमंत लाल, उम्र- 52, आरपीएफ इंस्पेक्टर, मानसी, जिला खगड़िया
पिता : स्व बनवारी लाल, घर : चौहर, थाना : करपी, जिला : अरवल
भुवनेश्वर प्रसाद, उम्र- 48, आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर, मानसी, जिला खगड़िया
पिता : स्व शिव नारायण राम, साकिन : भरौली, थाना : शाहपुर, जिला : भोजपुर
चिंटू कुमार, उम्र-28, आरपीएफ कांस्टेबल
पिता : स्व मुरो यादव, साकिन : लाल दरवाजा, गीताबाबू रोड, थाना : कोतवाली, जिला : मुंगेर
कन्हैया कुमार, उम्र- 35, ऑटो चालक, चक हुसैनी, मानसी : जिला खगड़िया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




