ट्रैक्टर से दब कर ड्राइवर-खलासी की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2014 9:59 PM (IST)
विज्ञापन

मकेर (छपरा). थाना क्षेत्र के पीरमकेर गांव के डिही गंडक रिंग बांध के नीचे गेहूं से लदे ओवरलोडेड ट्रैक्टर के पलट जाने से ड्राइवर सहित दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बताते चलें कि सोमवार की देर रात्रि लगुनिया दियारे से ट्रैक्टर पर गेहूं को ओवरलोड कर मुजफ्फरपुर जाने के क्रम में बिही […]
विज्ञापन
मकेर (छपरा).
थाना क्षेत्र के पीरमकेर गांव के डिही गंडक रिंग बांध के नीचे गेहूं से लदे ओवरलोडेड ट्रैक्टर के पलट जाने से ड्राइवर सहित दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बताते चलें कि सोमवार की देर रात्रि लगुनिया दियारे से ट्रैक्टर पर गेहूं को ओवरलोड कर मुजफ्फरपुर जाने के क्रम में बिही गांव के समीप बांध पर चढ़ने के क्रम में ड्राइवर का संतुलन बिगड़ जाने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और बांध की बगल के गड्ढे में जा पलटा, जिसमें ट्रैक्टरचालक मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के फत्याबाद गांव के ब्रrादेव महतो का पुत्र नरेश महतो वैशाली थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव के चूल्हा राय के पुत्र भोला राय की मौत घटनास्थल पर हो गयी. वहीं, एक अन्य ट्रैक्टर पर सवार मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाने के फत्याबाद गांव के विजय राय घायल हो गये. घायल विजय राय के शोर मचाने पर आसपास के दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे दबे दो लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. रात्रि में जेसीबी मंगवा कर पलटे हुए ट्रैक्टर को खड़ा किया गया, जिसमें दो व्यक्ति दब गये थे. दबने से दोनों व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस सुबह घटनास्थल पर पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










