मुजफ्फरपुर : एंबुलेंस के चालक ने नहीं दिया ऑक्सीजन, नवजात बच्ची की मौत

एसकेएमसीएच पहुंचने पर चालक ने हटा लिया था बच्ची का ऑक्सीजन मुजफ्फरपुर : इसे व्यवस्था का दोष कहिये या किस्मत का. एंबुलेंस उपलब्ध था, उसमें ऑक्सीजन सिलिंडर भी था. लेकिन नवजात बच्ची की स्थिति गंभीर होते हुए भी चालक ने ऑक्सीजन सिलिंडर देने से मना कर दिया. आखिरकार नवजात की मौत हो गयी. शिवहर के […]
एसकेएमसीएच पहुंचने पर चालक ने हटा लिया था बच्ची का ऑक्सीजन
मुजफ्फरपुर : इसे व्यवस्था का दोष कहिये या किस्मत का. एंबुलेंस उपलब्ध था, उसमें ऑक्सीजन सिलिंडर भी था. लेकिन नवजात बच्ची की स्थिति गंभीर होते हुए भी चालक ने ऑक्सीजन सिलिंडर देने से मना कर दिया.
आखिरकार नवजात की मौत हो गयी. शिवहर के सदर अस्पताल में नवजात की तबीयत बिगड़ी, तो उसे एसकेएमसीएच रेफर किया गया. अस्पताल के सरकारी एंबुलेंस से नवजात काे एसकेएमसीएच लाया जा रहा था. यहां पहुंचने के बाद परिजन उसे अस्पताल में भर्ती कराने के लिए पर्ची कटाने लगे. चालक को वापस जाने हड़बड़ी थी.
तड़पती हुई बच्ची को देख कर भी उसका दिल नहीं पसीजा. उसने नवजात को दिया जा रहा ऑक्सीजन हटा दिया. परिजनों के काफी मिन्नत करने के बावजूद उसने एक नहीं सुनी. झल्लाते हुए कहा, हमें अस्पताल से ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मिलता है. सिवाईपट्टी के आनंद झा की पत्नी तन्नू कुमारी ने दो दिन पहले शिवहर सदर अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था. जन्म के बाद से ही उसकी स्थिति ठीक नहीं थी. चिकित्सकों के रेफर करने के बाद परिजन उसे एसकेएमसीएच ला रहे थे.
सुबह करीब दस बजे तन्नू परिजनों के साथ बच्ची को लेकर एसकेएमसीएच पहुंची. परिजनों के मुताबिक बच्ची एंबुलेंस में जीवित थी. हालत गंभीर होने के बावजूद एंबुलेंस चालक ने ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं दिया. चालक से काफी विनती करने पर भी वह नहीं माना. हमें अस्पताल में छोड़ कर चला गया. ओपीडी में पर्ची कटवा कर जब उसे शिशु बाह्य विभाग में तैनात डॉक्टर के पास ले गये, तो डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया.
मौत की जानकारी होने के बाद नवजात की मां व नानी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. इधर, अस्पताल प्रबंधक ने शव को घर ले जाने के लिए नि:शुल्क एंबुलेंस उपलब्ध कराया.
बच्ची को गुरुवार की सुबह मेडिकल में लाया गया था. डॉक्टर ने देखने के बाद सुबह करीब 11 बजे उसे मृत घोषित कर दिया. उसे शव वाहन उपलब्ध करा दिया गया है.
संजय साह, अस्पताल मैनेजर, एसकेएमसीएच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




