ePaper

BIHAR : पुलिसकर्मी ने कैदी वैन में बंद कर सीओ व ड्राइवर को पीटा

Updated at : 31 Aug 2017 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
BIHAR : पुलिसकर्मी ने कैदी वैन में बंद कर सीओ व ड्राइवर को पीटा

नो इंट्री में सीओ का वाहन घुसा, ट्रैफिक पुलिस से विवाद विरोध में समाहरणालय से लेकर अंचल कार्यालय तक कामकाज ठप मुंगेर : शहर के अंबे चौक पर नो इंट्री में वाहन प्रवेश के मामले को लेकर बुधवार को पुलिसकर्मियों ने बरियारपुर के अंचलाधिकारी मुकुल कुमार झा व उनके चालक हीरालाल की जमकर पिटाई कर […]

विज्ञापन
नो इंट्री में सीओ का वाहन घुसा, ट्रैफिक पुलिस से विवाद
विरोध में समाहरणालय से लेकर अंचल कार्यालय तक कामकाज ठप
मुंगेर : शहर के अंबे चौक पर नो इंट्री में वाहन प्रवेश के मामले को लेकर बुधवार को पुलिसकर्मियों ने बरियारपुर के अंचलाधिकारी मुकुल कुमार झा व उनके चालक हीरालाल की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस कर्मियों ने सीओ व चालक को खींच कर कैदी वैन में बंद कर दिया और उसे पीटा.
घटना के विरोध में जब सदर एसडीओ कुंदन कुमार व एएसपी हरिशंकर प्रसाद सीओ की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों को खोजते हुए कोर्ट हाजत पहुंचे, तो वहां भी भिड़ंत हो गयी. फलत: स्थिति विस्फोटक हो गयी और पुलिसकर्मी ने समाहरणालय पहुंच कर नारेबाजी शुरू कर दी. डीएम उदय कुमार सिंह व एसपी आशीष भारती के घंटों मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ.
बताया जाता है कि बरियारपुर के सीओ मुकुल कुमार झा एक प्राइवेट बोलेरो से मुख्यालय आ रहे थे. वाहन को छोटी दौलतपुर जमालपुर निवासी चालक हीरालाल चला रहा था.
अंबे चौक से जैसे ही चालक ने कौड़ा मैदान की दिशा में गाड़ी बढ़ायी, वैसे ही वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस का जवान जयप्रकाश जोशी ने वाहन को नो इंट्री का हवाला देते हुए रोक दिया. इसके बाद दोनों उलझ गये. इसी दौरान मुंगेर पुलिस लाइन से कैदी वाहन कैदियों को लाने के लिए जेल जा रहा था. ट्रैफिक पुलिस के साथ हाथापाई को देख कर कैदी वाहन वहां रुका और सीओ व उनके चालक को खींच कर कैदी वाहन में बंद कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन