Bihar : मुजफ्फरपुर से गायब तीन छात्राओं में से दो के शव मथुरा में बरामद, तीसरे की तलाश जारी

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

Bihar : मुजफ्फरपुर के योगिया और बालूघाट से गायब हुईं तीन नाबालिग छात्राओं में से दो के शव यूपी के मथुरा में मिले हैं. एक और शव मिला है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है.

विज्ञापन

Bihar : मुजफ्फरपुर. शहर के योगिया और बालूघाट से गायब हुईं तीन नाबालिग छात्राओं में से दो के शव यूपी के मथुरा में मिला है. एक और शव की पहचान नहीं हो पाई है. एएसपी नगर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सोमवार की सुबह छात्राओं के परिजनों को पुलिस मथुरा लेकर जाएगी. वहां पहुंचने के बाद ही स्पष्ट रूप सेशव की पहचान होगी.

चेहरे और कपड़े से हुई पहचान

मथुरा रेल पुलिस द्वारा भेजी गई तस्वीर की पहचान के लिए रात में पुलिस ने छात्राओं के परिजनों को नगर थाने पर बुलाया. योगियामठ की दोनों छात्राओं के परिजनों ने फोटो से उनकी पहचान कर ली. आठवीं की छात्रा की पहचान चेहरे से और नौंवी की छात्रा की पहचान कपड़े से की गई है. वहीं, तीसरे शव को देखने के बाद बालू घाट इलाके की छात्रा के परिजनों ने उसे अपनी पुत्री का शव होने से इनकार कर दिया. कहा कि शव उम्रदराज महिला का है.

Also Read: Sarhasa : बिहार के इस अनोखे मंदिर में ब्राह्मण नहीं होते पुरोहित, नाई कराते हैं पूजा

13 मई को लिखा पत्र मिला

बीते 13 मई से गायब तीनों छात्राओं ने घर में पत्र छोड़ा था. पत्र में लिखा था कि बाबा ने बुलाया है. भक्ति के लिए हिमालय जा रहे हैं. किसी ने तलाश करने या वापस बुलाने की कोशिश की, तो तीनों खुदकुशी कर लेंगी. पत्र में छात्राओं ने लिखा था तीन माह बाद 13 अगस्त को तीनों बाबा से मिलकर खुद वापस आ जाएंगी. छात्राओं के परिजनों ने 14 मई को पुलिस को आवेदन दिया, पर नौ दिन बाद मामले की एफआईआर दर्ज की गई. एसएसपी ने संज्ञान लिया तब मामले को गंभीरता से लिया गया.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन