नॉर्वे चेस चैंपियन प्रग्गनानंदा को तमिलनाडु सरकार का बड़ा सम्मान, 50 लाख रुपये का इनाम

Updated:
विज्ञापन
नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर तमिलनाडु के सीएम विजय ने प्रग्गनानंदा को 50 लाख का चेक देकर किया सम्मानित

मुख्यंमंत्री ने विजय को किया सम्मानित (फोटो-सोशल मीडिया)

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर आर. प्रग्गनानंदा को 50 लाख का चेक देकर सम्मानित किया. प्रग्गनानंदा नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं.

विज्ञापन

Tamil Nadu CM Vijay: नॉर्वे चेस चैंपियनशिप का खिताब आर प्रग्गनानंदा ने अपने नाम किया. नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी.जोसेफ विजय ने प्रग्गनानंदा को सम्मानित किया. प्रग्गनानंदा नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया. मुख्यमंत्री ने प्रग्गनानंदा को तमिलनाडु खेल विकास प्राधिकरण की तरफ से 50 लाख का चेक दिया.

चेन्नई स्थित सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रग्गनानंदा ने जीती हुई ट्रॉफी भी मुख्यमंत्री को दिखाई. मुख्यमंत्री ने उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रग्गनानंदा को 50 लाख का चेक देकर सम्मानित किया और साथ में चेस भी खेला.

तमिलनाडु सरकार राज्य को देश का बड़ा स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सहायता और मेडल जीतने पर आर्थिक पुरस्कार दिए जा रहे हैं. साथ ही पूरे राज्य में खेल सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है.

प्रग्गनानंदा को पहले ही मिल रहा 30 लाख का सालना

इसी योजना के तहत भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्गनानंदा को एसडीएटी की एलीट स्कीम के तहत हर साल 30 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिल रही है. यह योजना उन खिलाड़ियों के लिए है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं. राज्य सरकार का मानना है कि खेल युवाओं को सही दिशा देने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रभावी माध्यम है.

विसेंट कीमर को हराकर रचा इतिहास

प्रग्गनानंदा ने हाल ही में नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया. उन्होंने 10वें और अंतिम क्लासिकल मुकाबले में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर खिताब अपने नाम किया. खास बात यह रही कि छठे राउंड के बाद वह तालिका में सबसे नीचे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार चार मैच जीतकर शानदार वापसी की. 2021 के बाद मैग्नस कार्लसन के बाद लगातार चार क्लासिकल मैच जीतने वाले वह केवल दूसरे खिलाड़ी बने.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड घोषित, मार्श-हेड समेत 3 बड़े खिलाड़ी बाहर

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola