वॉर्म-अप मैच से पहले श्रीलंका XI का ऐलान, भारत ए के खिलाफ कहर बरपाने वाले गेंदबाज की एंट्री

Updated:
विज्ञापन

भारत बनाम श्रीलंका (फोटो — एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत और श्रीलंका के बीच आगामी टेस्ट सीरीज से पहले, श्रीलंका क्रिकेट ने 15 सदस्यीय श्रीलंका क्रिकेट इलेवन की घोषणा की है. यह वॉर्मअप मैच दोनों टीमों के लिए अहम तैयारी का मौका देगा.

विज्ञापन

IND vs SL Test Series : भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले 7 अगस्त से तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट ने 15 सदस्यीय श्रीलंका क्रिकेट इलेवन की घोषणा कर दी है. युवा ऑलराउंडर सोनल दिनुशा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है. वहीं बाएं हाथ के स्पिनर दिलम सुदीरा, जिन्होंने हाल ही में भारत ए के खिलाफ 10 विकेट लेकर प्रभावित किया था, उन्हें भी टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

15 से खेला जाना है पहला मैच

शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट सीरीज से पहले इकलौता अभ्यास मैच होगा. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से शुरू होगा.

लाहिरू कुमारा को मिला मौका

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन में ऐसे कई खिलाड़ियों को जगह मिली है, जो राष्ट्रीय टेस्ट टीम में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हैं. कप्तान सोनल दिनुशा के अलावा तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा और विश्वा फर्नांडो, ऑफ स्पिनर रमेश मेंडिस, बल्लेबाज निशान मदुष्का, पवन रथनायके और अंजला बंडारा जैसे खिलाड़ियों को भी मौका मिला है.

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम: निशान मदुष्का, रविंदु रशंता, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसरा नुवंता और दिलम सुदीरा.

Also Read: पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, ओली पोप और डैन लॉरेंस की टीम में वापसी

सारांश जैन और नबी पर होगी नजरें

दूसरी ओर, भारतीय टीम भी इस मुकाबले को हल्के में नहीं लेगी. स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों में यह अभ्यास मैच खिलाड़ियों को अहम तैयारी का अवसर देगा. टीम में रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है, जबकि सारांश जैन और आकिब नबी पहली बार टेस्ट टीम का हिस्सा बने हैं. हालांकि, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं. वहीं, साई सुदर्शन की फिटनेस पर अभी भी संशय बना हुआ है और उनके नहीं खेलने की स्थिति में देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है.

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (फिटनेस पर निर्भर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी.

कहां देखें लाइव प्रसारण?

भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच यह मुकाबला कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर खेला जाएगा और स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. वॉर्मअप मैच का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. मुकाबले के दौरान कोलंबो में बारिश की भी संभावना जताई गई है, जिससे पहले दिन का खेल प्रभावित हो सकता है.

Also Read: जूनियर महिला एशिया कप 2026 : भारत की 18 सदस्यीय टीम घोषित, खैदेम शिलेइमा चानू को मिली कप्तानी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola