श्रीलंका से यशस्वी जायसवाल ने शेयर की फील्डिंग प्रैक्टिस की तस्वीर, कैप्शन देख फैंस को आई रोहित शर्मा की याद

Updated:
विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल (फोटो—इंस्टाग्राम)

भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका दौरे पर अपनी कैचिंग प्रैक्टिस की एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर के कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींचा है, जिसने उन्हें रोहित शर्मा की एक पुरानी मजेदार सीख की याद दिला दी.

विज्ञापन

Yashasvi Jaiswal : भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इन दिनों श्रीलंका दौरे पर आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं. इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कैचिंग प्रैक्टिस करते हुए एक तस्वीर साझा की, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान खींच लिया. हालांकि फोटो से ज्यादा चर्चा उसके कैप्शन की हो रही है. जायसवाल ने लिखा, 'Because once a legend said 'jab tak khelega nahi, tab tak uthneka nahi'.' इस लाइन को पढ़ते ही फैंस को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान रोहित शर्मा की वह मजेदार सलाह याद आ गई.

गेंद से बचने के लिए उछले जायसवाल

View on Instagram

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में भारत पहले दिन फील्डिंग कर रहा था. रविंद्र जडेजा की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने डिफेंस किया और गेंद शॉर्ट लेग के पास खड़े यशस्वी जायसवाल की ओर गई. गेंद से बचने के लिए जायसवाल उछल पड़े. यह देखकर स्लिप में फील्डिंग कर रहे कप्तान रोहित शर्मा ने हंसते हुए कहा था, 'जायसवाल, तुम गली क्रिकेट खेल रहे हो? जब तक बल्लेबाज गेंद नहीं खेले, तब तक उठने का नहीं... बैठे रहना है.' स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई यह बातचीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.

फैंस को याद आए रोहित शर्मा

अब श्रीलंका से शेयर की गई तस्वीर और उसी मशहूर लाइन वाले कैप्शन ने फैंस को उस पल की याद दिला दी. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि जायसवाल आज भी रोहित शर्मा की सीख को याद रखे हुए हैं और अपनी फील्डिंग सुधारने में जुटे हैं.

Also Read: पहले रन बचाते थे, अब हर गेंद पर विकेट चाहते हैं... जडेजा में आए बड़े बदलावों पर बोले पुजारा

श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे अगला मैच

प्रारूपमैचपारीनॉट आउटरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदें (BF)स्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्केकैच
टेस्ट295422535214*48.75383566.107133174525

यशस्वी जायसवाल फिलहाल श्रीलंका में भारत की दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे हैं. इस सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा, जिसमें वह बतौर ओपनर टीम इंडिया का हिस्सा होंगे. बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग पर भी उनका खास फोकस दिखाई दे रहा है. आईसीसी पुरुष टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में जायसवाल 733 रेटिंग अंकों के साथ नौवें स्थान पर हैं.

Also Read: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए टीम इंडिया पहुंची कोलंबो, 15 अगस्त से पहला टेस्ट मैच


विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola