प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद बोले संजू सैमसन-मुझे चेट्टा से ज्यादा संजू कहलाना पसंद

Published by :Rajneesh Anand
Published at :06 May 2026 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
Sanju Samson reaction

संजू सैमसन

Sanju Samson : संजू सैमसन केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के एक छोटे से गांव पुल्लुविला के रहने वाले हैं. क्रिकेट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उनके फैंस उन्हें चेट्टा कहकर पुकारते हैं. चेट्टा एक सम्मान सूचक शब्द है. मलयालम में चेट्टा बड़े भाई को कहा जाता है.

विज्ञापन

Sanju Samson : दिल्ली के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने के बाद संजू सैमसन की बैटिंग की खूब चर्चा हो रही है. दिल्ली को जब चेन्नई ने उनके होम ग्राउंड पर 8 विकेट से रौंदा, तो पूरे स्टेडियम में चेट्टा-चेट्टा का शोर मचा था. संजू सैमसन को प्यार से चेट्टा बुलाया जाता है, क्या आप जानते हैं कि संजू को यह नाम कितना पसंद है?

मुझे संजू कहलाना ज्यादा अच्छा लगता है : सैमसन

मैच के बाद जब प्लेयर ऑफ द मैच संजू सैमसन से यह पूछा गया कि भीड़ आपको चेट्टा कह रही है, क्या आपको यह पसंद है? इस सवाल के जवाब में संजू सैमसन ने कहा कि हां, दर्शक मुझे चेट्टा कहते हैं, लेकिन मुझे संजू कहलाना ज्यादा पसंद है. उन्होंने कहा कि वह अपनी बल्लेबाजी को सरल रखने की कोशिश करते हैं और वही खेलते हैं जो उनके लिए काम करता है. पिछले कुछ महीनों से वह बेसिक्स पर ध्यान दे रहे हैं. संजू ने कहा कि उन्हें अपने हाथों पर भरोसा है. उन्होंने अपने शुरुआती मूवमेंट (ट्रिगर मूवमेंट) पर भी काम किया है, जिससे उन्हें क्रीज पर बेहतर संतुलन मिलता है.

अपने लिए सेंचुरी बनाने से अच्छा है टीम के लिए खेलना

दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए संजू के पास 100 रन बनाने का अवसर था, लेकिन उन्होंने उससे ज्यादा टीम की जीत को प्रमुखता दी. इसपर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अपने लिए सेंचुरी बनाने से ज्यादा संतोषजनक है टीम की जीत के लिए खेलना. संजू ने कहा कि 87 बनाकर नाबाद रहना उनके लिए अच्छा है. उन्होंने बताया कि शांत रहना उनके खेल का हिस्सा है. वह पहले भी ऐसे ही थे, बस अब लोग उन्हें ज्यादा बैटिंग करते हुए देख रहे हैं, इसलिए यह ज्यादा दिख रहा है. अपनी पारी के बारे में उन्होंने कहा कि उनका प्लान था पावरप्ले में थोड़ा समय लेना और फिर मिडिल ओवर्स में अपने शॉट्स खेलना. शतक बनाने का मौका था, लेकिन उन्होंने टीम की जीत को ज्यादा महत्व दिया. उनके लिए मैच खत्म करके नाबाद रहना ज्यादा संतोषजनक है.

संजू ने खेली बेहतरीन पारी

चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान राॅयल्स से ट्रेड किया है. यह फैसला चेन्नई के लिए अच्छा साबित हो रहा है. हालांकि शुरुआती मैचों में संजू का प्रदर्शन अच्छा नहीं था, लेकिन अब वे शानदार खेल दिखा रहे हैं. दिल्ली के खिलाफ संजू सैमसन ने 52 गेंदों में 87 रन बनाए हैं, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल हैं.

ये भी पढ़ें : 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा आईपीएल फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर का शेड्‌यूल देखें

अकील हुसैन ने कहा -पावरप्ले में सधी हुई गेंदबाजी करना भी टीम को जीत की ओर ले जाना है

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola