Sanju Samson ने रचा इतिहास, IPL इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने

Updated:
विज्ञापन

संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)

आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में संजू सैमसन की विस्फोटक 87 रनों की नाबाद पारी के दम पर चेन्नई ने 8 विकेट से जीत हासिल की. इस पारी के बदौलत सैमसन एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.

विज्ञापन

Sanju Samson: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन ने 52 गेंदों पर नाबाद 87 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 7 चौके लगाए. इस पारी के साथ ही सैमसन ने एक सीजन में किसी एक टीम के खिलाफ दोनों मैच मिलाकर 200 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस मुकाबले से पहले संजू ने दिल्ली के खिलाफ नाबाद 115 रनों की पारी खेली. इससे पहले यह उपलब्धि विराट कोहली और केएल राहुल ने अपने नाम की थी.

विज्ञापन
नामटीमविरोधी टीमसीजनस्कोरकुल रन
विराट कोहलीRCBGL2016100*, 109209
केएल राहुलLSGMI2022103*, 103*206
संजू सैमसनCSKDC2026115*, 87*202

विराट कोहली ने 2016 में हासिल की थी ये उपलब्धि

विराट ने आईपीएल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ दोनों मैचों में शतक लगाया था और नाबाद 100 और 109 रन की पारी खेलते हुए कुल 209 रन बनाए थे. कोहली एक सीजन में किसी भी टीम के खिलाफ दो मैचों में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर हैं.

केएल राहुल ने 2022 में किया था ये कारनामा

केएल राहुल ने आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दोनों मैचों में नाबाद 103-103 रन की पारी खेली थी और कुल 206 रन बनाए थे. उस समय राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते थे और कप्तान थे. एक सीजन में किसी भी टीम के खिलाफ दो मैचों में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राहुल दूसरे नंबर पर हैं.

सैमसन ने गिल को छोड़ा पीछे

संजू सैमसन तीसरे नंबर पर आ गए हैं. क्रिस गेल चौथे नंबर पर हैं. गेल ने आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ नाबाद 175 और 21 रन की पारी सहित कुल 196 रन बनाए थे. पांचवें नंबर पर भी केएल राहुल ही हैं. राहुल ने आईपीएल 2020 में आरसीबी के खिलाफ नाबाद 132 और नाबाद 61 रन सहित कुल 193 रन बनाए थे. उस समय राहुल पंजाब किंग्स का हिस्सा थे.

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन ने चेन्नई के लिए 87 रन की शानदार पारी खेली, प्लेऑफ की दौड़ में टीम को बनाए रखा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola