Sagar Dhankar Murder Case: आरोपी प्रिंस दलाल की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस, जानें मामला
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 Oct 2022 8:00 PM
New Delhi: Olympics medal-winning wrestler Sushil Kumar and his associate Ajay Kumar, arrested in connection with the Chhatrasal Stadium brawl that led to the death of a wrestler, being escrted by the police at Saket Police Station, in New Delhi, Sunday, May 23, 2021. (PTI Photo/Shahbaz Khan) (PTI05_23_2021_000062A)
सागर धनखड़ की हत्या मामले में आरोपी प्रिंस ने अपनी बहन की रिंग शिरोमणि और शादी में शामिल होने के लिए जमानत की मांग की थी. रोहिणी कोर्ट के अतिरिक्त सत्र जज शिवाजी आनंद ने याचिका पर नोटिस जारी किया और 31 अक्टूबर को अगली सुनवाई के लिए सुचीबद्ध किया.
छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में रोहिणी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने पुलिस को हत्या के आरोपी प्रिंस दलाल की अंतरिम जमानत याचिका को लेकर नोटिस दिया है.
बहन की शादी के लिए प्रिंस ने मांगी जमानत
सागर धनखड़ की हत्या मामले में आरोपी प्रिंस ने अपनी बहन की रिंग शिरोमणि और शादी में शामिल होने के लिए जमानत की मांग की थी. रोहिणी कोर्ट के अतिरिक्त सत्र जज शिवाजी आनंद ने याचिका पर नोटिस जारी किया और 31 अक्टूबर को अगली सुनवाई के लिए सुचीबद्ध किया.
सुशील कुमार सहित 18 लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप तय
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने पिछले दिनों ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और 17 अन्य के खिलाफ छत्रसाल स्टेडियम हत्या मामले में आरोप तय किया था. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिवाजी आनंद ने सुशील कुमार और अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत आरोप तय किये जिसमें हत्या, दंगा करने और आपराधिक साजिश संबंधित मामले शामिल हैं.
सुशील कुमार और अन्य पर सागर धनखड़ के साथ मारपीट और हत्या का आरोप
गौरतलब है कि सुशील कुमार अन्य पर कथित ‘प्रोपर्टी विवाद’ में चार मई 2021 को शहर के छत्रसाल स्टेडियम के पार्किंग क्षेत्र में पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियन सागर धनखड़ और उनके दोस्तों से कथित रूप से मारपीट का आरोप है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार धनखड़ की चोटों के कारण मौत हो गयी थी. दिल्ली पुलिस ने 23 मई को इस पहलवान को गिरफ्तार किया था. दो जून 2021 से वह न्यायिक हिरासत में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










