खिलाड़ियों को बड़ी राहत, स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को खोलने की मिली अनुमति
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 May 2020 8:16 PM
सरकार ने खिलाड़ियों को बड़ी राहत देते हुए स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को खोलने की अनुमति दे दी है. जहां अब खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकेंगे.
कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन को 17 मई से बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है. इस महामारी से तमाम जगहों में खेल की गतिविधियों पर रोक लगी हुई है. सभी स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बंद पड़े हुए हैं. लेकिन अब सरकार ने खिलाड़ियों को बड़ी राहत देते हुए स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को खोलने की अनुमति दे दी है. जहां अब खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकेंगे. लेकिन वहां पर दर्शकों की आवाजाही पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. एमएचए द्वारा जारी किए गए नए दिशानिर्देशों का अर्थ यह भी है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अब इंडियन प्रीमियर लीग की मेजबानी के बारे में सोचना शुरू कर सकता है जिसे लॉकडाउन के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था.
ऐसे में 2021 में होने वाले ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों के लिए भी बड़ी राहत की बात होगी. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले हॉकी के खिलाड़ियों ने खेल मंत्री किरण रिजिजू से ट्रेनिंग शुरू कराने का अनुरोध किया था. खिलाड़ियों ने मंत्री को बताया कि अगले साल ओलंपिक की तैयारियों के तहत जल्द से जल्द छोटे छोटे समूह में मैदानी ट्रेनिंग करने से वे अन्य शीर्ष देशों पर दबदबा बना सकते हैं. उस खेल मंत्री ने कहा था कि दुनिया की शीर्ष 12 टीमों में से केवल नीदरलैंड और बेल्जियम ने ही ट्रेनिंग शुरू की है.
हमने करीब दो महीने गंवा दिए लेकिन अगर हम जल्द से जल्द ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं तो हम अच्छी स्थिति में होंगे. अब समय ट्रेनिंग शुरू करने का है. उस वक्त सदस्यों ने यह भी कहा था कि ट्रेनिंग चार से पांच सदस्यों के समूह में शुरू हो सकती है जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा. ट्रेनिंग पर ध्यान बेसिक और व्यक्तिगत कौशल के अलावा पेनल्टी कॉर्नर ड्रिल का अभ्यास करना होगा.
आपको बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने हाल ही में इस बात को खुल कर उठाया था ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों को मैदान पर अभ्यास शुरू कर देना चाहिए. लेकिन उन्होंने इस बात का भी जोर दिया था कि अभ्यास केंद्र पर स्वास्थ्य सुविधा का खास ख्याल रखा जाए. गौरतलब है कि कोरोना महमरी के कारण आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना प्रैक्टिस सेशन रोक दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










