भारतीय ओलंपिक संघ ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए सहयोग का किया वादा
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Mar 2020 1:50 PM
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में सोमवार को पूरा सहयोग और योगदान करने का वादा किया.
नयी दिल्ली : भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में सोमवार को पूरा सहयोग और योगदान करने का वादा किया. आईओए ने कहा कि उसकी सदस्य राष्ट्रीय महासंघ और राज्य मान्यता प्राप्त इकाईयां भी मदद को आगे आएंगी.
आईओए महासचिव राजीव मेहता ने संस्था के ट्विटर हैंडल पर बयान में लिखा, ‘‘हम इस लड़ाई में उन सभी के आभारी हैं जो अपनी जान जोखिम में डालकर इस महामारी से लड़ने में जुटे हैं.”
एक अन्य ट्वीट में आईओए ने कहा कि साइकिलिंग महासंघ और भारतीय गोल्फ संघ ने पहले ही वित्तीय मदद का वादा कर दिया है. आईओए ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय साइकिलिंग महासंघ के चेयरमैन ओंकार सिंह कोविड-19 से पैदा हुए संकट से देश की लड़ाई में महासंघ की ओर से एक लाख रूपये का योगदान करना चाहते हैं.” इसके अनुसार, ‘‘कोविड-19 महामारी की लड़ाई के लिये भारतीय गोल्फ संघ के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल डी अंबु (सेवानिवृत्त्) ने संघ की ओर से 10 लाख रूपये दान में दिए हैं.”
मेहता ने लिखा, ‘‘भारतीय ओलंपिक संघ और इसकी सदस्य राष्ट्रीय खेल महासंघ और राज्य ओलंपिक संघ देश की इस संकट के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देने का वादा करते हैं.
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट को ऑपरेट करने वाली बॉडी ने भी बीसीसीआई ने प्रधान मंत्री राहत कोष में 51 रुपये का योगदान दिया है, इसके अलावे सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन, बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन भी क्रमशः 42, 25 और 1 करोड़ रुपये की मदद करेंगे, क्रिकेटर्स भी इस महामारी से लड़ने के लिए सहायता राशि दान कर रहे हैं, जिसमें सौरव गांगुली, सचिन , सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धौनी शामिल हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










