फेडरर का कैरियर आखिरी पड़ाव पर, संन्यास के संकेत दिये

मेलबर्न : चिर प्रतिद्वंद्वी रफेल नडाल को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने वाले रोजर फेडरर ने संकेत दिया कि वह कैरियर के आखिरी पड़ाव पर हैं. स्विटजरलैंड के इस 35 वर्षीय धुरंधर ने कहा कि अगले साल उनके यहां लौटने की गारंटी नहीं है. उन्होंने कल नडाल को पांच सेटों के फाइनल में हराकर 18वां […]
मेलबर्न : चिर प्रतिद्वंद्वी रफेल नडाल को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने वाले रोजर फेडरर ने संकेत दिया कि वह कैरियर के आखिरी पड़ाव पर हैं. स्विटजरलैंड के इस 35 वर्षीय धुरंधर ने कहा कि अगले साल उनके यहां लौटने की गारंटी नहीं है. उन्होंने कल नडाल को पांच सेटों के फाइनल में हराकर 18वां ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीता.
उन्होंने कहा ,‘‘ उम्मीद है कि अगले साल मिलेंगे लेकिन नहीं भी मिले तो यहां इस साल प्रदर्शन शानदार रहा. मैं बहुत खुश हूं.” इतने साल तक संन्यास की अटकलों को खारिज करते आ रहे फेडरर ने कहा कि उन्हें अब पता है कि चोटों के कारण उन्हें विदा लेनी पड़ सकती है.
उन्होंने कहा ,‘‘ यदि मैं चोटिल हो गया या अगले साल नहीं खेल सका तो कौन जानता है कि आगे क्या होगा. आप नहीं जानते कि अगला ग्रैंडस्लैम कब जीतेंगे या जीतेंगे भी कि नहीं. इस मुकाम पर आपको पता नहीं होता कि अगला मौका कब मिलेगा.” उन्होंने कहा ,‘‘ मैने ऐसा सोचा नहीं है कि यह मेरा आखिरी ऑस्ट्रेलियाई ओपन है. उम्मीद है कि मैं वापस आ सकूंगा लेकिन यह उम्मीद ही है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










