फ्री किक पर मेस्सी के गोल से बार्सिलोना क्वार्टर फाइनल में

बार्सिलोना : इस साल लियोनल मेस्सी के तीसरे मैच में फ्री किक से तीसरे गोल की बदौलत बार्सिलोना ने एथलेटिक बिलबाओ को 3-1 से हराकर कुल 4-3 के स्कोर के साथ कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. लुई सुआरेज के बार्सिलोना के लिए 100वें गोल और नेमार के पेनल्टी पर […]
बार्सिलोना : इस साल लियोनल मेस्सी के तीसरे मैच में फ्री किक से तीसरे गोल की बदौलत बार्सिलोना ने एथलेटिक बिलबाओ को 3-1 से हराकर कुल 4-3 के स्कोर के साथ कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.
लुई सुआरेज के बार्सिलोना के लिए 100वें गोल और नेमार के पेनल्टी पर दागे गोल ने बिलबाओ की पहले चरण की 2-1 की बढ़त को खत्म किया लेकिन एनरिक सबोरित के दूसरे हाफ के छठे मिनट में किए गोल से मैच अतिरिक्त समय में खिंचा.
मेस्सी ने हालांकि एक बार फिर पहले चरण और रविवार को विलारीयाल के खिलाफ 1-1 से ड्रा के दौरान अपनी फ्री किक का जादू दोहराया जब उन्होंने गोर्का इराइजोज को छकाते हुए गोल करके अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




