अब सानिया मिर्जा के ड्रेस पर हंगामा, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल की शिकार

नयी दिल्ली : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. इस बार वो अपने खेल को लेकर नहीं बल्कि अपने पहनावे को लेकर चर्चा में हैं. सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तसवीर पोस्ट की है जिसे लेकर उन्हें निशाने पर लिया जा रहा है. उनके खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी […]
नयी दिल्ली : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. इस बार वो अपने खेल को लेकर नहीं बल्कि अपने पहनावे को लेकर चर्चा में हैं. सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तसवीर पोस्ट की है जिसे लेकर उन्हें निशाने पर लिया जा रहा है. उनके खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी जा रही हैं. उन्हें ट्रोल का शिकार होना पड़ रहा है.
दरअसल सानिया ने भारतीय परिधान में एक सुंदर सी अपनी तसवीर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है. जिसमें कोई भी आपत्तिजनक जैसी बात नहीं है, दुखद यह है कि कट्टरपंथी लोग इसे सुंदर कहने के बजाय, उनकी ड्रेस पर टिप्पणी कर रहे हैं. हालांकि सानिया पहली बार अपने ड्रेस को लेकर निशाने पर नहीं हैं बल्कि उन्हें कई बार लोगों के भद्दे कमेंट्स का शिकार होना पडा़ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




