ePaper

सानिया ने ब्रिसबेन में महिला युगल खिताब जीता पर नंबर एक रैंकिंग गंवाई

Updated at : 07 Jan 2017 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
सानिया ने ब्रिसबेन में महिला युगल खिताब जीता पर नंबर एक रैंकिंग गंवाई

ब्रिसबेन : भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स के साथ ब्रिसबेन इंटरनेशनल महिला युगल के रुप में सत्र का अपना पहला खिताब जीता लेकिन नंबर एक रैंकिंग अपनी साथी खिलाड़ी को गंवा दी. भारत और अमेरिका की शीर्ष वरीय जोडी ने यहां फाइनल में एकाटेरिना मकारोवा और एलेना […]

विज्ञापन

ब्रिसबेन : भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स के साथ ब्रिसबेन इंटरनेशनल महिला युगल के रुप में सत्र का अपना पहला खिताब जीता लेकिन नंबर एक रैंकिंग अपनी साथी खिलाड़ी को गंवा दी.

भारत और अमेरिका की शीर्ष वरीय जोडी ने यहां फाइनल में एकाटेरिना मकारोवा और एलेना वेस्नीना की रुस की दूसरी वरीय जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया. इस जीत के बावजूद हालांकि डब्ल्यूटीए रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक युगल खिलाड़ी के रुप में सानिया का 91 हफ्ते लंबा क्रम टूट गया. नंबर एक स्थान पर अब बेथानी काबिज हो गई है.

सानिया ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे लग रहा है कि मैं मिस वर्ल्ड का नंबर एक खिताब सौंप रही हूं.” सानिया इस मैच में गत चैम्पियन के रुप में उतरी थी. उन्होंने पिछले साल यह खिताब स्विट्जरलैंड की महान खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर जीता था.

इस भारतीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘हमारे मैच (वेस्नीना-मकारोवा के खिलाफ) हमेशा अच्छे होते हैं. गत चैम्पियन के रुप में आना शानदार होता है. मेरी जोड़ीदार और सबसे अच्छी मित्र को धन्यवाद. हमने लंबा रास्ता तय किया है, हम साल में एक बार खेलते हैं. पिछली बार जब हम साथ खेले तो सिडनी में खिताब जीता था.” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें अधिक समय साथ खेलना चाहिए. मेरे साथ खेलने के लिए धन्यवाद. मैं दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी थी लेकिन अब दुनिया की नयी नंबर एक बनने के लिए उसे बधाई.” सानिया अगले हफ्ते सिडनी में और फिर 16 जनवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया ओपन में चेक गणराज्य की बारबरा स्ट्राइकोवा के साथ जोड़ी बनाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola