कलमाड़ी और चौटाला की नियुक्ति पर राजनीति तेज, माकन ने कहा, कड़ी कार्रवाई करे सरकार

नयी दिल्ली : दागी सुरेश कलमाडी और अभय सिंह चौटाला को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का आजीवन अध्यक्ष बनाए जाने का कड़ा विरोध करते हुए पूर्व खेल मंत्री अजय माकन ने आज सरकार से मांग की कि इस फैसले को पलटा पाए और देश की छवि बचाई जाए. इन नियुक्तियों को ‘दुखद और पीडादायक’ करार […]
नयी दिल्ली : दागी सुरेश कलमाडी और अभय सिंह चौटाला को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का आजीवन अध्यक्ष बनाए जाने का कड़ा विरोध करते हुए पूर्व खेल मंत्री अजय माकन ने आज सरकार से मांग की कि इस फैसले को पलटा पाए और देश की छवि बचाई जाए. इन नियुक्तियों को ‘दुखद और पीडादायक’ करार देते हुए माकन ने इस मुद्दे पर सरकार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से संपर्क करने को कहा है.
माकन ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पूर्व खेल मंत्री और खेल प्रेमी होने के नाते आईओए का कलमाडी और चौटाला को आजीवन अध्यक्ष नियुक्त कने का फैसला दुखद और काफी पीडादायक है. यह फैसला खेलों और भारत की छवि के लिए अच्छा नहीं है.” उन्होंने कहा, ‘‘मैं खेल मंत्री से आग्रह करता हूं कि वे ना सिर्फ अपनी आपत्ति दर्ज कराएं बल्कि कड़ी कार्रवाई करते हुए इस फैसले को पलटें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




