दागी कलमाड़ी और चौटाला को IOA का आजीवन अध्यक्ष चुने जाने से सरकार नाराज, मांगी रिपोर्ट

नयी दिल्ली : राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के आरोपों के दागी सुरेश कलमाडी और अन्य दागी अधिकारी अभय सिंह चौटाला को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का आजीवन अध्यक्ष बनाये जाने के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गयी है. सुरेश कलमाडी और अभय चौटाला को लाइफटाइम प्रेसिडेंट बनाने के फैसले पर खेल मंत्रालय ने हैरानी […]
नयी दिल्ली : राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के आरोपों के दागी सुरेश कलमाडी और अन्य दागी अधिकारी अभय सिंह चौटाला को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का आजीवन अध्यक्ष बनाये जाने के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गयी है.
सुरेश कलमाडी और अभय चौटाला को लाइफटाइम प्रेसिडेंट बनाने के फैसले पर खेल मंत्रालय ने हैरानी जताई है. खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि इस संबंध में ओलिंपिक संघ से रिपोर्ट मांगी गई है. रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी और फैसला लिया जाएगा. विजय गोयल ने कहा कि भले ही ओलिंपिक संघ स्वायत्त संस्था है लेकिन सरकार से बड़ा कोई नहीं है. उन्होंने कहा, खेल मंत्रालय को कलमाडी और चौटाला की आईओए में नियुक्ति स्वीकार्य नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










