दागी कलमाड़ी और चौटाला को IOA का आजीवन अध्यक्ष चुने जाने से सरकार नाराज, मांगी रिपोर्ट

Published at :27 Dec 2016 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
दागी कलमाड़ी और चौटाला को IOA का आजीवन अध्यक्ष चुने जाने से सरकार नाराज, मांगी रिपोर्ट

नयी दिल्‍ली : राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के आरोपों के दागी सुरेश कलमाडी और अन्य दागी अधिकारी अभय सिंह चौटाला को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का आजीवन अध्यक्ष बनाये जाने के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गयी है. सुरेश कलमाडी और अभय चौटाला को लाइफटाइम प्रेसिडेंट बनाने के फैसले पर खेल मंत्रालय ने हैरानी […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के आरोपों के दागी सुरेश कलमाडी और अन्य दागी अधिकारी अभय सिंह चौटाला को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का आजीवन अध्यक्ष बनाये जाने के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गयी है.

सुरेश कलमाडी और अभय चौटाला को लाइफटाइम प्रेसिडेंट बनाने के फैसले पर खेल मंत्रालय ने हैरानी जताई है. खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि इस संबंध में ओलिंपिक संघ से रिपोर्ट मांगी गई है. रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी और फैसला लिया जाएगा. विजय गोयल ने कहा कि भले ही ओलिंपिक संघ स्वायत्त संस्था है लेकिन सरकार से बड़ा कोई नहीं है. उन्‍होंने कहा, खेल मंत्रालय को कलमाडी और चौटाला की आईओए में नियुक्ति स्वीकार्य नहीं है.

* कलमाडी पर क्‍या है आरोप
1996 से 2011 तक आईओए के अध्यक्ष रहे कलमाडी पर आरोप है कि उन्हें 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में घोटाले में संलिप्त थे. कलमाड़ी को घोटाले के आरोप में दस महीने जेल की सजा भी काटनी पड़ी है. बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था. अब तक मामला कोर्ट में चल ही रहा है.
पुणे में जन्में 72 वर्षीय कलमाडी कांग्रेस के पूर्व सांसद भी है. वह 2000 से 2013 तक एशियाई एथलेटिक्स संघ के भी अध्यक्ष रहे थे. उन्हें पिछले साल ही एशियाई एथलेटिक्स संघ का आजीवन अध्यक्ष बनाया गया था. वह अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) के भी 2001 से 2013 तक सदस्य रहे.
* अभय चौटाला पर क्‍या है आरोप
इंडियन नैशनल लोकदल प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के बेटे अभय चौटाला पर आय से अधिक संपत्ति का केस है. अभय अब तक केस का सामना कर रहे हैं. चौटाला दिसंबर 2012 से फरवरी 2014 तक आईओए अध्यक्ष रहे. उस समय अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने चुनावों में आईओए को निलंबित कर रखा था क्योंकि उसने चुनावों में ऐसे उम्मीद्वार उतारे थे जिनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल थे. आईओए अध्यक्ष के रुप में उनके चुनाव को आईओसी ने रद्द कर दिया था.
आईओए संविधान में संशोधन करके सुनिश्चित किया गया कि आरोपी उम्मीद्वारों को चुनावों में उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके बाद ही आईओसी ने फरवरी 2014 में आईओए का निलंबन हटाया था. चौटाला को मुक्केबाजी की पूर्ववर्ती संस्था भारतीय एमेच्योर मुक्केबाजी महासंघ का भी अध्यक्ष चुना गया था जिसकी विश्व संस्था एआईबीए ने 2013 में मान्यता रद्द कर दी थी. हाल में उन्हें हरियाणा ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुना गया और रिपोर्टों के अनुसार उनके इस गुट को आईओए ने मान्यता दे दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola