ePaper

क्यों कोहली, धौनी और सचिन तेंदुलकर से बेहतर हैं पीवी सिंधु ?

Updated at : 24 Dec 2016 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
क्यों कोहली, धौनी और सचिन तेंदुलकर से बेहतर हैं पीवी सिंधु ?

नयी दिल्‍ली : रियो ओलंपिक में भारत को बैडमिंटन में रजत पदक दिलाने वाली स्‍टार महिला खिला‍ड़ी पीबी सिंधु 2016 में सबसे ज्‍यादा सुर्खियों में रहीं. रियो में रजत जीतने के बाद उनकी ख्‍याती इतनी बढ़ी की उन्‍होंने क्रिकेट स्‍टार विराट कोहली,सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धौनी को भी पीछे छोड़ दिया. पीबी सिंधु ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : रियो ओलंपिक में भारत को बैडमिंटन में रजत पदक दिलाने वाली स्‍टार महिला खिला‍ड़ी पीबी सिंधु 2016 में सबसे ज्‍यादा सुर्खियों में रहीं. रियो में रजत जीतने के बाद उनकी ख्‍याती इतनी बढ़ी की उन्‍होंने क्रिकेट स्‍टार विराट कोहली,सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धौनी को भी पीछे छोड़ दिया.

पीबी सिंधु ने प्रसिद्धि में तीनों खिलाडियों को पीछे छोड़ दिया और लोगों की पहली पसंद बनीं. 2016 में सिंधु को गूगल पर सबसे अधिक सर्च किया गया. गूगल के द्वारा जारी आंकडे के अनुसार 2016 में सिंधु को गूगल पर सबसे अधिक सर्च किया गया. भारत में गूगल पर टॉप सर्च में हमेशा बने रहने वाले क्रिकेटर सिचन तेंदुलकर, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धौनी भी सिंधु से हार गये.

गूगल के अनुसार भारत में सबसे अधिक सर्च किये जाने के मामले में सिंधु दूसरे नंबर पर रही हैं, जबकि पहले नंबर पर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप हैं. ट्रंप को भारत में गूगल पर इस साल सबसे अधिक सर्च किया गया. ट्रंप के बाद सिंधु को सबसे अधिक सर्च किया गया. हालांकि टॉप सर्च में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली,महेंद्र सिंह धौनी,दीपा करमाकर, साक्षी मलिक आदि शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola