भारत फीफा रैंकिंग में पिछले छह साल में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर

Updated at : 22 Dec 2016 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
भारत फीफा रैंकिंग में पिछले छह साल में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर

नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम दो पायदान चढकर फीफा विश्व रैंकिंग में 135वें स्थान पर पहुंच गयी है जो पिछले छह वर्षों में उसकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग भी है. यह भारत की वर्ष के आखिर में छह वर्षों में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग भी है. इससे पहले वह 2009 में 134वें स्थान पर रहा था. राष्ट्रीय कोच […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम दो पायदान चढकर फीफा विश्व रैंकिंग में 135वें स्थान पर पहुंच गयी है जो पिछले छह वर्षों में उसकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग भी है. यह भारत की वर्ष के आखिर में छह वर्षों में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग भी है. इससे पहले वह 2009 में 134वें स्थान पर रहा था. राष्ट्रीय कोच स्टीफन कान्सटेनटाइन ने इसका श्रेय खिलाडियों और सहयोगी स्टाफ को दिया.

कान्सटेनटाइन ने कहा, ‘‘मैं खिलाडियों की मदद के बिना इसे हासिल नहीं कर सकता था. हमारे पास खिलाडियों का शानदार दल है और हम भविष्य की टीम का गठित करने की प्रक्रिया में हैं. ” उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जब जिम्मेदारी संभाली थी तो मेरी प्राथमिकता राष्ट्रीय टीम की रैंकिंग में सुधार करना था. हमने रैंकिंग में सुधार किया है लेकिन अभी काफी कुछ हासिल करना बाकी है. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola