दुर्घटना में मारे गये फुटबॉल खिलाड़ियों को पेले और माराडोना ने दी श्रद्धांजलि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2016 11:19 AM
ला यूनियन ( कोलंबिया ) : पेले और माराडोना समेत समूचे फुटबाल जगत ने कोलंबिया में हुई विमान दुर्घटना में मारे गए फुटबालरों को श्रद्धांजलि दी है. महान फुटबालर पेले और माराडोना के अलावा मौजूदा दौर के सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शेपेकोऐंसे रीयाल टीम के खिलाडियों को श्रद्धांजलि दी. हाल ही में […]
ला यूनियन ( कोलंबिया ) : पेले और माराडोना समेत समूचे फुटबाल जगत ने कोलंबिया में हुई विमान दुर्घटना में मारे गए फुटबालरों को श्रद्धांजलि दी है. महान फुटबालर पेले और माराडोना के अलावा मौजूदा दौर के सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शेपेकोऐंसे रीयाल टीम के खिलाडियों को श्रद्धांजलि दी. हाल ही में शिखर तक पहुंची यह टीम कोपा सुडामेरिकाना फाइनल्स खेलने जा रही थी लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था.
क्लब के उपाध्यक्ष इवान टोजो ने ग्लोबो स्पोर्ट टीवी से कहा ,‘‘ दर्द भयावह है. हम हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए थे और यह हादसा हो गया. यह बहुत बड़ी त्रासदी है.” कोलंबिया के नागर विमानन प्राधिकरण ने पहले कहा था कि 75 लोग मारे गए लेकिन बाद में पता चला कि यात्रियों की सूची में शामिल लोगों में से चार विमान में चढे ही नहीं थे.
इनमें एक क्लब अधिकारी, एक पत्रकार, टीम के गृहनगर का मेयर और सिटी काउंसिल अध्यक्ष शामिल थे. कोलंबिया के राष्ट्रपति लुआन मैनुअल सांतोस ने इसे दुखद त्रासदी करार दिया जबकि ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल तेमेर ने तीन दिन के शोक का ऐलान किया. मृतकों में ब्राजील के 20 पत्रकार भी शामिल हैं जो मैच कवर करने जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










