ePaper

पीवी सिंधू सेमीफाइनल में, साइना हांगकांग सुपर सीरीज से बाहर

Updated at : 25 Nov 2016 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
पीवी सिंधू सेमीफाइनल में, साइना हांगकांग सुपर सीरीज से बाहर

कोवलून (हांगकांग) : ओलंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधू ने आज यहां सिंगापुर की जियोयु लियांग पर चुनौतीपूर्ण जीत दर्ज कर हांगकांग सुपर सीरीज के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि साइना नेहवाल बाहर हो गयी. अगर दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाडी और लंदन ओलंपिक की कांस्य पदकधारी साइना ने अपना मैच जीत लिया होता तो […]

विज्ञापन

कोवलून (हांगकांग) : ओलंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधू ने आज यहां सिंगापुर की जियोयु लियांग पर चुनौतीपूर्ण जीत दर्ज कर हांगकांग सुपर सीरीज के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि साइना नेहवाल बाहर हो गयी. अगर दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाडी और लंदन ओलंपिक की कांस्य पदकधारी साइना ने अपना मैच जीत लिया होता तो वह सेमीफाइनल में सिंधु से भिड़ती.

साइना और सिंधु अंतरराष्ट्रीय सर्किट में केवल 2014 इंडिया ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट में एक बार आमने सामने हुई हैं और इसमें वरिष्ठ शटलर ने दो गेम तक चले मुकाबले में जीत दर्ज की थी. पिछले हफ्ते चाइना ओपन खिताब जीतने वाली सिंधू ने एक घंटे 19 मिनट तक चले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जियोयु लियांग को 21-17 21-23 21-18 से शिकस्त दी.

पांचवीं वरीयता प्राप्त साइना को गैर वरीयता प्राप्त स्थानीय शटलर चेयुंग नगान यि से एक घंटे 11 मिनट तक चले मैच में 8-21 21-18 19-21 से पराजय का मुंह देखना पड़ा. इस भारतीय ने इससे पहले पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में चेयुंग नगान यि को हराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola