#ChinaOpen : चाइना ओपन जीतने पर पीएम मोदी ने सिंधू को बधाई दी
Updated at : 20 Nov 2016 3:50 PM (IST)
विज्ञापन

फुझाउ : रियो ओलंपिक में देश के लिए रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधू ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. सिंधू ने इतिहास रचते हुए 700000 डालर इनामी चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में चीन की सुन यू को हराकर अपना पहला सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब जीता. अगस्त में रियो ओलंपिक में […]
विज्ञापन
फुझाउ : रियो ओलंपिक में देश के लिए रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधू ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. सिंधू ने इतिहास रचते हुए 700000 डालर इनामी चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में चीन की सुन यू को हराकर अपना पहला सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब जीता.
अगस्त में रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाडी बनी सिंधू ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सुन यू को एक घंटे और नौ मिनट में 21-11 17-21 21-11 से हराकर यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया.
Congratulations to @Pvsindhu1 for her first super series title. Well played! #ChinaOpen
— Narendra Modi (@narendramodi) November 20, 2016
सिंधू की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. मोदी ने ट्वीट कर सिंधू को बधाई दी और लिखा, पहला सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब जीतने के लिए सिंधू को बधाई, आपने बहुत ही अच्छा खेला. ज्ञात हो दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू की सुन यू के खिलाफ छह मैचों में यह तीसरी जीत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




