ePaper

नीता अंबानी आईओसी से जुड़ने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Updated at : 04 Aug 2016 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
नीता अंबानी आईओसी से जुड़ने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

रियो डि जिनेरियो : प्रमुख खेल प्रमोटर और रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्षा नीता अंबानी को आज अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का सदस्य चुना गया. विश्व में ओलंपिक खेलों के संचालन करने वाली इस प्रतिष्ठित संस्था से जुड़ने वाली वह पहली भारतीय महिला है. आईओसी कार्यकारी बोर्ड ने जून में नीता को नामांकित किया था और 31वें […]

विज्ञापन

रियो डि जिनेरियो : प्रमुख खेल प्रमोटर और रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्षा नीता अंबानी को आज अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का सदस्य चुना गया. विश्व में ओलंपिक खेलों के संचालन करने वाली इस प्रतिष्ठित संस्था से जुड़ने वाली वह पहली भारतीय महिला है.

आईओसी कार्यकारी बोर्ड ने जून में नीता को नामांकित किया था और 31वें ओलंपिक खेलों के उदघाटन समारोह से एक दिन पहले आज विश्व संस्था ने अपने 129वें सत्र में उन्हें आईओसी सदस्य के रुप में चुना. बावन वर्षीय नीता भारत से आईओसी की वर्तमान में एकमात्र सक्रिय सदस्य हैं और वह 70 साल की उम्र होने तक विश्व संस्था से जुडी रहेंगी. भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव रणधीर सिंह 2011 से 2014 तक आईओसी में रहे थे.

वह अभी इस विश्व संस्था के मानद सदस्य हैं. नीता ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आईओसी द्वारा चुने जाने से मैं वास्तव में अभिभूत हूं. यह विश्व स्तर पर भारत के बढते महत्व की पहचान है. यह भारतीय महिलाओं की पहचान है. ‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola