रियो ओलंपिक : खेलगांव में हुई चोरी, सुरक्षा व्यवस्था को लगा झटका

Published at :04 Aug 2016 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
रियो ओलंपिक : खेलगांव में हुई चोरी, सुरक्षा व्यवस्था को लगा झटका

रियो दि जिनेरियो : रियो ओलंपिक के खेलगांव में सुरक्षा व्यवस्था को एक और झटका लगा जब डेनमार्क के खिलाडियों ने कहा कि उनका सामान चोरी हो गया है जबकि आयोजकों ने उनसे सार्वजनिक माफी मांगी है. डेनमार्क के दल प्रमुख मोर्टिन रोडविट ने टीवी टू को बताया कि मोबाइल फोन, कपडे और आई पैड […]

विज्ञापन

रियो दि जिनेरियो : रियो ओलंपिक के खेलगांव में सुरक्षा व्यवस्था को एक और झटका लगा जब डेनमार्क के खिलाडियों ने कहा कि उनका सामान चोरी हो गया है जबकि आयोजकों ने उनसे सार्वजनिक माफी मांगी है.

डेनमार्क के दल प्रमुख मोर्टिन रोडविट ने टीवी टू को बताया कि मोबाइल फोन, कपडे और आई पैड गायब हो गए हैं. उन्होंने कहा ,‘‘ खेलगांव में हमारी जरुरतों और अनुरोध के बाद कई अतिरिक्त कर्मचारी, सफाईकर्मी और हाउसकीपर लाये गए हैं लेकिन यहां सिलसिलेवार चोरियां हो रही है. फोन, आई पैड और चादरें तक चोरी हो गई हैं.”
डेनमार्क के दल ने 18 जुलाई को यहां आने के बाद से करीब 150 शिकायतें दर्ज कराई है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई दल का लैपटाप और टीम शर्ट चोरी हो गए हैं. ध्वजारोहण समारोह में भारी तादाद में पहुंचे रुसी खिलाड़ी रियो दि जिनेरियो डोपिंग प्रकरण के कारण अपनी ट्रैक और फील्ड टीम के रियो ओलंपिक से बाहर होने के मद्देनजर यहां अपने ध्वजारोहण समारोह में रुसी ओलंपियन भारी तादाद में एकजुटता दिखाने के लिये जमा हुए.
दो बार की ग्रैंडस्लैम विजेता टेनिस स्टार स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने कहा ,‘‘ यह दुखद है कि हमारे कुछ शीर्ष खिलाड़ी इन खेलों में भाग नहीं ले रहे हैं. खेलगांव में अपना झंडा फहराने के समय मौजूद रहना जरुरी था. इससे इस अहम समय में हमारे देश का मनोबल बढ़ेगा.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola