नीदरलैंड के मिडफील्डर हैंस मुल्डर से चेन्नईयन एफसी ने किया करार

Published at :30 Jul 2016 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
नीदरलैंड के मिडफील्डर हैंस मुल्डर से चेन्नईयन एफसी ने किया करार

चेन्नई : इंडियन सुपर लीग चैंपियन चेन्नईयन एफसी ने इंडियन सुपर लीग के आगामी चरण के लिए नीदरलैंड के मिडफील्डर हैंस मुल्डर से करार की घोषणा की. मुल्डर आईएसएल के पहले दो सत्र में दिल्ली डायनामोज के लिए खेले थे. इस साल के शुरू में स्पेन के तीसरे टीयर की टीम के साथ संक्षिप्त कार्यकाल […]

विज्ञापन

चेन्नई : इंडियन सुपर लीग चैंपियन चेन्नईयन एफसी ने इंडियन सुपर लीग के आगामी चरण के लिए नीदरलैंड के मिडफील्डर हैंस मुल्डर से करार की घोषणा की. मुल्डर आईएसएल के पहले दो सत्र में दिल्ली डायनामोज के लिए खेले थे. इस साल के शुरू में स्पेन के तीसरे टीयर की टीम के साथ संक्षिप्त कार्यकाल के बाद वह अब चेन्नईयन क्लब से जुड़ गये हैं.

चेन्नईयन के मैनेजर मार्को माटेराज्जी ने कहा, ‘‘मुल्डर के आईएसएल में दो काफी अच्छे सत्र रहे हैं. हम इस साल अपने मिडफील्ड में अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध थे. हम खुश हैं कि हमने उससे करार किया है और हमारा मानना है कि वह हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन करेगा.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola