दूसरे मैच में भी स्पेन से हारी भारतीय हॉकी टीम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2016 10:21 PM (IST)
विज्ञापन

मैड्रिड : भारतीय पुरुष हॉकी टीम की रियो ओलिंपिक की तैयारियों को करारा झटका लगा, जब निचली रैंकिंग वाली स्पेन टीम ने उसे दौरे के दूसरे अभ्यास मैच में 3-2 से हरा दिया. विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारत यह सीरीज 0-2 से हार गया. दुनिया की 11वें नंबर की टीम स्पेन ने […]
विज्ञापन
मैड्रिड : भारतीय पुरुष हॉकी टीम की रियो ओलिंपिक की तैयारियों को करारा झटका लगा, जब निचली रैंकिंग वाली स्पेन टीम ने उसे दौरे के दूसरे अभ्यास मैच में 3-2 से हरा दिया. विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारत यह सीरीज 0-2 से हार गया. दुनिया की 11वें नंबर की टीम स्पेन ने पहला मैच 4-1 से जीता था.
आठ बार की ओलिंपिक चैंपियन भारतीय टीम को यहां से सीधे रियो जाना है. भारत ने ओलिंपिक में आखिरी पदक मास्को में 1980 में जीता था, जब उसे आठवां पीला तमगा मिला था. भारत के लिए मनप्रीत सिंह (38वां मिनट) और रमनदीप (58वां मिनट) ने गोल दागे. वहीं स्पेन के लिए जोसेफ रोमेयू (20वां), पाउ किमाडा (42वां) और सल्वाडोर पियरा (53वां) ने गोल किये.
रोमेयू ने दूसरे क्वार्टर में स्पेन को मिले दूसरे पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करके बढ़त बनायी. भारत ने दूसरे हाफ में वापसी करते हुए मनप्रीत के गोल के दम पर बराबरी की. स्पेन ने चार मिनट बाद किमाडा के गोल के दम पर फिर बढ़त बनायी. आखिरी क्वार्टर में भारत ने बराबरी के गोल की कई कोशिशें की. स्पेन के सल्वाडोर पियरा ने 53वें मिनट में गोल किया, जबकि चार मिनट बाद रमनदीप ने भारत के लिए दूसरा गोल दागा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










