आत्महत्या करना चाहता था नरसिंह !

नयी दिल्ली : डोपिंग प्रकरण में फंस चुके पहलवान नरसिंह यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर है कि बदनामी से बचने के लिए इस पहलवान ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी. इसका खुलासा उनके एक करीबी मित्र ने किया है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार नाम जाहिर […]
नयी दिल्ली : डोपिंग प्रकरण में फंस चुके पहलवान नरसिंह यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर है कि बदनामी से बचने के लिए इस पहलवान ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी. इसका खुलासा उनके एक करीबी मित्र ने किया है.
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार नाम जाहिर न करने की शर्त पर नरसिंह के मित्र ने कहा, जिस दिन डोप टेस्ट में नाकाम होने की खबर सामने आयी थी वो बुरी तरह से टूट चुका था. बदनामी से बचने के लिए वो आत्महत्या करना चाहता था. नरसिंह के मित्र ने कहा, वो लड़ाका है, देश और अपने परिवार के सम्मान लिए वो कुछ भी कर सकता है. उसने अब तक जो भी हासिल किया है वो बिना डोप के हासिल किया है और इसका उसे गर्व है. वह ऐसा नहीं कर सकता है जिस दिन डोप टेस्ट में असफल होने की खबर आयी थी उस दिन वो पुरी तरह से टूट चुका था और आत्महत्या करने का मन बना लिया था. लेकिन कोच और अन्य साथियों के काफी समझाने के बाद वह ऐसा नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




