चोटिल बोल्ट के रियो ओलंपिक पर फैसला गुरुवार को

किंग्स्टन : चोटिल उसेन बोल्ट गुरुवार को ही जान पायेंगे कि उन्हें 100 मी, 200 मी और चार गुणा 100 मी रिले में लगातार तीसरा ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का मौका मिलेगा या नहीं. जमैका एथलेटिक्स प्रशासनिक संघ (जेएएए) की समिति गुरुवार को बैठक में बोल्ट के मेडिकल छूट के आग्रह पर विचार करेगी कि […]
किंग्स्टन : चोटिल उसेन बोल्ट गुरुवार को ही जान पायेंगे कि उन्हें 100 मी, 200 मी और चार गुणा 100 मी रिले में लगातार तीसरा ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का मौका मिलेगा या नहीं. जमैका एथलेटिक्स प्रशासनिक संघ (जेएएए) की समिति गुरुवार को बैठक में बोल्ट के मेडिकल छूट के आग्रह पर विचार करेगी कि उन्हें 100 मी और 200 मी और रिले में भाग लेने की अनुमति दी जाये या नहीं. बोल्ट ने इन स्पर्धाओं में 2008 बीजिंग और 2012 लंदन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था. बोल्ट ने जमैका के ओलंपिक ट्रायल्स के 100 मी फाइनल से हटने के बाद कहा था कि उनकी हैमस्ट्रिंग में थोडी चोट है. मौजूदा 100 और 200 मी के विश्व चैम्पियन तथा विश्व रिकार्डधारी बोल्ट ने मेडिकल छूट मांगी है कि उन्हें ट्रायल्स में भाग लिये बिना जमैका की ओलंपिक टीम में जगह दे दी जाये.
Starting the recovery process right away. pic.twitter.com/J0HuvxOfiJ
— Usain St. Leo Bolt (@usainbolt) July 2, 2016
जेएएए के अध्यक्ष वारेन ब्लेक ने पुष्टि की कि बोल्ट ने ओलंपिक ट्रायल्स से हटने के बाद 100 और 200 मी में छूट का आग्रह किया है. जेएएए के नियम अनुमति देते हैं कि आईएएएफ के प्रदर्शन के आधार पर बनी सूची में शीर्ष तीन स्थान की रैंकिंग वाले चोटिल एथलीट को ट्रायल्स में भाग लिये बिना ओलंपिक टीम में शामिल किया जा सकता है लेकिन एथलीट को खेलों की सूची में शामिल होने के लिये अपनी फिटनेस साबित करने की जरुरत होती है. ब्लेक और रियो ओलंपिक के लिये जमैका की एथलेटिक्स टीम के टीम मैनेजर लुडलो वाट्स ने कहा कि चयन समिति गुरुवार को बैठक में फैसला करेगी कि रियो ओलंपिक के लिये जमैका की टीम में किन एथलीटों को शामिल किया जाये. लेकिन उन्हें उम्मीद है कि बोल्ट 22 जुलाई को लंदन एनिवर्सिरी खेलों में भाग लेंगे। बोल्ट ने भी लक्ष्य बनाया है कि उन्हें इस प्रतियोगिता में बेहतरीन समय निकालना है. ब्लेक ने कहा, ‘‘वह 22 जुलाई को होने वाली लंदन प्रतियोगिता में दौडेगा और हमें उम्मीद है कि वह वहां पर बेहतरीन समय निकालेगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










