बोल्ट ओलिंपिक ट्रायल से बाहर

Published at :02 Jul 2016 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
बोल्ट ओलिंपिक ट्रायल से बाहर

किंग्स्टन (जमैका) : मौजूदा ओलिंपिक और 100 मीटर के विश्व चैंपियन उसेन बोल्ट हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण जमैका के राष्ट्रीय ओलिंपिक ट्रायल्स से हट गये हैं. बोल्ट ने शुक्रवार को धीमी शुरुआत के बावजूद 100 मीटर की सेमीफाइनल हीट 10.04 सेंकेड से जीती. बोल्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट में बयान में लिखा : बीती […]

विज्ञापन

किंग्स्टन (जमैका) : मौजूदा ओलिंपिक और 100 मीटर के विश्व चैंपियन उसेन बोल्ट हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण जमैका के राष्ट्रीय ओलिंपिक ट्रायल्स से हट गये हैं. बोल्ट ने शुक्रवार को धीमी शुरुआत के बावजूद 100 मीटर की सेमीफाइनल हीट 10.04 सेंकेड से जीती.

बोल्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट में बयान में लिखा : बीती रात पहले राउंड और शनिवार को सेमीफाइनल के बाद मेरी हैमस्ट्रिंग में परेशानी हो रही थी. राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मुख्य डॉक्टर के देखने के बाद पता चला कि मेरी हैमस्ट्रिंग में ग्रेड एक की चोट है. ग्रेड एक हैमस्ट्रिंग की बहुत मामूली चोट होती है, जिसमें सिर्फ एक मांसपेशी में स्ट्रेन होता है और इससे उबरने के लिए उन्हें एक हफ्ते का समय लगेगा.

इन ट्रायल्स के फाइनल में भाग नहीं लेने से बोल्ट का अगले महीने ब्राजील में 100, 200 और चार गुणा 100 मीटर में लगातार तीसरा ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश का सपना नहीं टूटेगा, लेकिन बोल्ट को रियो खेलों से पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी और जिससे वह लंदन में डायमंड लीग में भाग लेने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा : मैं तुंरत इलाज करा रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि रियो ओलिंपिक खेलों में चयन हासिल करने के लिए 22 जुलाई को लंदन एनिवर्सरी खेलों में अपनी फिटनेस साबित कर दूंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola