ePaper

UEFA Euro 2016 : जर्मनी और इटली के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

Updated at : 01 Jul 2016 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
UEFA Euro 2016 : जर्मनी और इटली के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

बोरडोक्स : यूरोप की दो शीर्ष टीमें जर्मनी और इटली यूरो 2016 फुटबाल क्वार्टर फाइनल में कल यहां जब आमने सामने होंगी तो रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है. जर्मनी के कप्तान बास्टियन स्वेनस्टाइगर बोरडोक्स मैच में पहली बार शुरुआती एकादश में जगह बनाने के लिए तैयार हैं जबकि इटली के अनुभवी डिफेंडर डेनियल डि रोसी […]

विज्ञापन

बोरडोक्स : यूरोप की दो शीर्ष टीमें जर्मनी और इटली यूरो 2016 फुटबाल क्वार्टर फाइनल में कल यहां जब आमने सामने होंगी तो रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है. जर्मनी के कप्तान बास्टियन स्वेनस्टाइगर बोरडोक्स मैच में पहली बार शुरुआती एकादश में जगह बनाने के लिए तैयार हैं जबकि इटली के अनुभवी डिफेंडर डेनियल डि रोसी की फिटनेस पर सभी की नजरें होंगी. दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबलों में यूरो 2012 सेमीफाइनल में इटली ने 2-1 से जीत दर्ज की थी जबकि मार्च में मैत्री मैच में जर्मनी की टीम ने 4-1 से बाजी मारी थी. जोकिम लोव की विश्व चैम्पियन जर्मनी और एंटोनियो कोंटे की इटली ने स्वीकार किया है कि यूरो चैम्पियनशिप फाइनल्स में यह उनका अब तक का सबसे कडा मुकाबला है.

कोंटे ने तो यहां तक कहा है कि विश्व चैम्पियन टीम का सामना करना फुटबाल में ‘एवरेस्ट चढने’ के समान है. इस बीच दोनों टीमों ने पेनल्टी शूट आउट की भी तैयारी की है जिससे कि मुकाबला फैसला शूट आउट में पहुंचने पर वे तैयार रहें. इटली की टीम अच्छी फार्म में है और अंतिम 16 के मुकाबले में गत चैम्पियन स्पेन को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर चुकी हैं. लेकिन इटली की टीम की राह आसान नहीं होगी क्योंकि यूरो 2016 में अब तक जर्मनी की टीम अजेय है.

इटली का मनोबल हालांकि इस बात से बढेगा कि मेजर टूर्नामेंट में जर्मनी की टीम उसे कभी नहीं हरा पाई है. जर्मनी के मिडफील्डर टोनी क्रूस ने हालांकि कहा कि पिछला रिकार्ड कोई मायने नहीं रखता. उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता कि हम बडे टूर्नामेंट में इटली को कभी नहीं कर पाए हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हमने यहां जितनी टीमों का सामना किया उनमें वे सर्वश्रेष्ठ है. मैं मैच को लेकर बेताब हूं और काफी आशावान हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola