रियो के लिये पाकिस्तानी दल में खिलाडियों से अधिक अधिकारी

Published at :30 Jun 2016 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
रियो के लिये पाकिस्तानी दल में खिलाडियों से अधिक अधिकारी

कराची : रियो ओलंपिक खेलों के दौरान पाकिस्तान खेलों के पतन की कहानी स्पष्ट दिखायी देगी क्योंकि पाकिस्तानी दल में खिलाडियों से अधिक अधिकारी शामिल होंगे. पाकिस्तान की हाकी टीम रियो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी और ऐसे में पाकिस्तानी दल में सात खिलाड़ी और 11 अधिकारी शामिल होंगे. खिलाडियों में […]

विज्ञापन

कराची : रियो ओलंपिक खेलों के दौरान पाकिस्तान खेलों के पतन की कहानी स्पष्ट दिखायी देगी क्योंकि पाकिस्तानी दल में खिलाडियों से अधिक अधिकारी शामिल होंगे. पाकिस्तान की हाकी टीम रियो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी और ऐसे में पाकिस्तानी दल में सात खिलाड़ी और 11 अधिकारी शामिल होंगे. खिलाडियों में तैराक लियाना स्वान और हैरिस बैंडी भी शामिल हैं जो विदेशों में बसे हुए हैं.

जुडोका शाह हुसैन हैं जो तोक्यो में रहते थे. इनके अलावा निशानेबाज गुलाम मुस्तफा और मिनाल सोहेल तथा दो धावक हैं. सभी पाकिस्तानी खिलाडियों को वाइल्ड कार्ड के जरिये रियो ओलंपिक में खेलने का मौका मिला है क्योंकि देश का कोई भी खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में क्वालीफाई नहीं कर पाया था. यहां तक कोई भी पाकिस्तानी मुक्केबाज ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाया जबकि हॉकी को छोड़कर पाकिस्तान ने ओलंपिक में जो दो अन्य पदक जीते हैं उनमें से एक पदक मुक्केबाजी में मिला है.

हुसैन शाह ने 1988 में कांस्य पदक हासिल किया था. जुडोका शाह हुसैन उन्हीं का बेटा है. पाकिस्तान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरिफ हसन ने खेलों की दुर्दशा के लिये पाकिस्तान खेल बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया. हसन विशेषकर हॉकी टीम के क्वालीफाई नहीं कर पाने से निराश हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है और ओलंपिक में इस खेल में हमारी पदक जीतने की हमेशा उम्मीद रहती है लेकिन इस बार हम ऐसी उम्मीद भी नहीं कर सकते हैं. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola