यूरो 2016 : जर्मनी के खिलाफ नहीं खेलेंगे इटली के डि रोसी

मार्सेली : चोट से जूझ रहे इटली के मिडफील्डर डेनियल डि रोसी शनिवार को विश्व चैंपियन जर्मनी के खिलाफ होनेवाला यूरो 2016 फुटबॉल चैंपियनशिप का क्वार्टरफाइनल मैच में नहीं खेल पायेंगे. इटली के चिकित्सीय स्टाफ ने यह बात कही. एंटोनियो कोंते की टीम के लिए डि रोसी मजबूत खिलाड़ी हैं. इटली ने टूर्नामेंट से पहले […]
मार्सेली : चोट से जूझ रहे इटली के मिडफील्डर डेनियल डि रोसी शनिवार को विश्व चैंपियन जर्मनी के खिलाफ होनेवाला यूरो 2016 फुटबॉल चैंपियनशिप का क्वार्टरफाइनल मैच में नहीं खेल पायेंगे. इटली के चिकित्सीय स्टाफ ने यह बात कही. एंटोनियो कोंते की टीम के लिए डि रोसी मजबूत खिलाड़ी हैं.
इटली ने टूर्नामेंट से पहले की भविष्यवाणी को नकारते हुए ग्रुप ई में शीर्ष स्थान पर पहुंच कर सोमवार को गत चैंपियन स्पेन को बाहर कर दिया था. डि रोसी जांघ की गंभीर चोट से जूझ रहे हैं, जो उन्हें स्पेन पर 2-0 की जीत के दौरान लगी थी. इटली के टीम डॉक्टर एनरिको कास्टेलाकी ने कहा कि रोमा का यह मिडफील्डर शनिवार को बोरडियोक्स में जर्मनी के खिलाफ होनेवाले मुकाबले में नहीं खेल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




