प्रो कबड्डी : दबंग दिल्ली और पुणेरी पल्टन का मैच टाई

Published at :28 Jun 2016 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
प्रो कबड्डी : दबंग दिल्ली और पुणेरी पल्टन का मैच टाई

मुंबई : दबंग दिल्ली और पुणेरी पल्टन के बीच स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी का एक रोमांचक मुकाबला आज यहां 27-27 टाई रहा. चौथे सत्र का यह पहला मैच है जो बराबरी पर छूटा. मैच में दोनों टीमों के बीच एक दूसरे से आगे निकलने की होड मची रही. मनजीत छिल्लर ने आखिरी मिनट में महत्वपूर्ण […]

विज्ञापन

मुंबई : दबंग दिल्ली और पुणेरी पल्टन के बीच स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी का एक रोमांचक मुकाबला आज यहां 27-27 टाई रहा. चौथे सत्र का यह पहला मैच है जो बराबरी पर छूटा. मैच में दोनों टीमों के बीच एक दूसरे से आगे निकलने की होड मची रही.

मनजीत छिल्लर ने आखिरी मिनट में महत्वपूर्ण अंक जुटाकर पुणेरी पल्टन को बराबरी दिलायी. इससे पुणेरी पल्टन को कुछ राहत मिली क्योंकि उसकी टीम लगातार दूसरी हार से बच गयी. दबंग दिल्ली के लिये परिणाम निराशाजनक रहा क्योंकि उसने सत्र की पहली जीत का बेहतरीन मौका गंवाया. पुणेरी पल्टन के अब 14 अंक हो गये हैं और वह लीग में शीर्ष पर काबिज है जबकि दबंग दिल्ली तीन अंक के साथ छठे स्थान पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola