ePaper

चैंपियंस ट्रॉफी: आज बेल्जियम से जीतने उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

Updated at : 13 Jun 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी: आज बेल्जियम से जीतने उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

लंदन: पिछले मैच में मेजबान ब्रिटेन को हरा कर आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय हॉकी टीम सोमवार को चैंपियंस ट्रॉफी में बेल्जियम से खेलेगी , जिसके खिलाफ उसका रिकॉर्ड इस टूर्नामेंट में शानदार रहा है. भारत का रिकॉर्ड बेल्जियम के खिलाफ अच्छा रहा है, लेकिन 2011 के बाद से इस यूरोपीय टीम का पलड़ा भारी रहा […]

विज्ञापन

लंदन: पिछले मैच में मेजबान ब्रिटेन को हरा कर आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय हॉकी टीम सोमवार को चैंपियंस ट्रॉफी में बेल्जियम से खेलेगी , जिसके खिलाफ उसका रिकॉर्ड इस टूर्नामेंट में शानदार रहा है. भारत का रिकॉर्ड बेल्जियम के खिलाफ अच्छा रहा है, लेकिन 2011 के बाद से इस यूरोपीय टीम का पलड़ा भारी रहा है.

बेल्जियम ने जोहानिसबर्ग में 2011 चैंपियंस चैलेंज के फाइनल के बाद से अधिकांश मैचों में भारत को हराया है. भारत को उसके बाद हुए आठ मैचों में से सिर्फ दो चैंपियंस ट्रॉफी मैचों में सफलता मिली है, जो 2012 (मेलबर्न) और 2014 (भुवनेश्वर) में खेले गये. दोनों बार भारत ने बेल्जियम को हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनायी. इस बार प्रारूप में बदलाव करके इसे मूल छह टीमों का किया गया है. भारत ने शनिवार को ब्रिटेन को 2-1 से हराया और ओलिंपिक चैंपियन जर्मनी को पहले मैच में 3-3 से ड्रॉ पर रोका. इससे उसके दो मैचों में चार अंक हो गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola