रियो ओलंपिक के बाद संन्यास लेंगे बिंद्रा

नयी दिल्ली : भारत के एकमात्र व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने आज कहा कि वह आगामी रियो खेलों के बाद अपने करियर को समाप्त करेंगे जहां वह उद्घाटन समारोह में देश के ध्वजवाहक होंगे. बीजिंग ओलंपिक 2008 के स्वर्ण पदक विजेता 33 साल के बिंद्रा ने कहा कि उनका 20 […]
नयी दिल्ली : भारत के एकमात्र व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने आज कहा कि वह आगामी रियो खेलों के बाद अपने करियर को समाप्त करेंगे जहां वह उद्घाटन समारोह में देश के ध्वजवाहक होंगे.
बीजिंग ओलंपिक 2008 के स्वर्ण पदक विजेता 33 साल के बिंद्रा ने कहा कि उनका 20 साल लंबा खेल करियर विशेष रहा. बिंद्रा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘20 साल का मेरा खेल करियर आठ अगस्त को खत्म होगा, यह विशेष रहा.” रियो ओलंपिक के पांच जनवरी को होने वाले उद्घाटन समारोह के लिए आज भारतीय दल के ध्वजवाहक चुने गए बिंद्रा ने इसे ‘सर्वोच्च’ सम्मान करार दिया.
बिंद्रा ने कहा, ‘‘ओलंपिक खेलों में ध्वजवाहक होगा खिलाड़ी का सर्वोच्च सम्मान होता है. मैं आभारी हूं कि मुझे इस सम्मान के लायक समझा गया. ” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि जब हम रियो ओलंपिक स्टेडियम में मार्च करेंगे तो हमें एक अरब से अधिक लोगों का समर्थन मिलेगा.” बिंद्रा इस साल पांचवीं बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगे. वह आठ अगस्त को पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगे.
बिंद्रा ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भारत के एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता हैं. बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक खेलों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की थी. यह दिग्गज निशानेबाज इसके अलावा रियो खेलों में भारतीय दल का सद्भावना दूत भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










