उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट, भारतीय महिला टीम ने आस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 May 2016 4:25 PM (IST)
विज्ञापन

कुनशान (चीन) : भारतीय महिला टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए आज यहां उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया को 5-0 से रौंद दिया. नयी दिल्ली में पिछले टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला टीम ने तीन एकल और दोनों युगल मैच जीतकर यहां कुनशान स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम […]
विज्ञापन
कुनशान (चीन) : भारतीय महिला टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए आज यहां उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया को 5-0 से रौंद दिया. नयी दिल्ली में पिछले टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला टीम ने तीन एकल और दोनों युगल मैच जीतकर यहां कुनशान स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में अधिकतम अंक हासिल किए.
भारत के लिए मुकाबले की शुरुआत दुनिया की आठवें नंबर की खिलाडी साइना नेहवाल ने की और दुनिया की 74वें नंबर की खिलाडी सुआन यू वेंडी चेन को 22-20 21-14 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई.विश्व चैम्पियनशिप में दो बार की कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधू ने एकतरफा मुकाबले में जाय लेई को 25 मिनट में हराकर भारत को 2-0 से आगे किया.
ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोडी ने इसके बाद वेंडी चेन और ग्रोन्या समरविले की जोड़ी को 28 मिनट में 21-9 21-15 से हराया. दक्षिण एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता रुतविका शिवानी गाडे ने तीसरे एकल में तिफानी हो को 21-5 21-11 से शिकस्त दी जबकि सिक्की रेड्डी और सिंधू की जोड़ी ने लियान चू और जाय लेई की जोडी को 21-12 21-12 से हराकर भारत की 5-0 से जीत सुनिश्चित की.
पहले एकल में साइना ने शुरुआत में 5-0 की बढ़त बनायी लेकिन वेंडी चेन ने स्कोर 7-8 कर दिया. साइना ने दोबारा 14-7 की बढ़त बनायी लेकिन विरोधी खिलाड़ी ने 19-19 के स्कोर पर बराबरी हासिल कर ली. साइना ने हालांकि 20-20 के स्कोर पर लगातार दो अंक के साथ पहला गेम जीत लिया.
दूसरे गेम में वेंडी चेन ने 13-7 की बढ़त बनायी लेकिन साइना ने लगातार नौ अंक के साथ वापसी की और फिर आसानी से गेम और मैच जीत लिया. भारत ग्रुप डी के अगले मैच में कल जर्मनी से भिडेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










