ePaper

हमें आईएसएल प्रबंधन के फैसले का सम्मान करना चाहिए : अभिषेक बच्चन

Updated at : 13 May 2016 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
हमें आईएसएल प्रबंधन के फैसले का सम्मान करना चाहिए : अभिषेक बच्चन

मुंबई : इंडियन सुपर लीग चेन्नईयिन एफसी के सह मालिक अभिषेक बच्चन ने आज कहा कि आईएसएल नियामक आयोग का इस टूर्नामेंट के दूसरे सत्र के फाइनल में हारने के एफसी गोवा को उसके खिलाडियों के गलत व्यवहार के लिये सजा देने के फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए. बालीवुड स्टार ने यहां प्रो […]

विज्ञापन

मुंबई : इंडियन सुपर लीग चेन्नईयिन एफसी के सह मालिक अभिषेक बच्चन ने आज कहा कि आईएसएल नियामक आयोग का इस टूर्नामेंट के दूसरे सत्र के फाइनल में हारने के एफसी गोवा को उसके खिलाडियों के गलत व्यवहार के लिये सजा देने के फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए. बालीवुड स्टार ने यहां प्रो कबड्डी लीग में खिलाडियों की नीलामी के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘आईएसएल ने अपना फैसला दे दिया है और हमें इसे स्वीकार करना होगा.

इन सब चीजों की परवाह संचालन परिषद करती है. वे क्या कहते हैं हमें उसे सुनना होगा और उसके अनुसार चलना होगा. ” पीकेएल में जूनियर बच्चन जयपुर पिंक पैंथर्स के मालिक है. उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि आखिर में यह खेल है और ऐसा हो जाता है. जहां भी एक व्यवस्थित लीग है वहां नियामक समिति भी है और उनके पास शक्तियां हैं और आपको उनके फैसले का पालन करना होगा.

समिति ने जो फैसला किया हम उसका सम्मान करते हैं. ” आईएसएल नियामक आयोग ने पांच मई को अपने फैसले में एफसी गोवा के अगले साल की प्रतियोगिता से 15 अंक काट दिये और उस पर 11 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया. इसके अलावा क्लब के मालिकों श्रीनिवास डेम्पो और दत्तराज सालगावकर पर भी क्रमश: दो और तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola