ePaper

पहलवान सुशील ने नरसिंह को दिया ट्रायल का न्यौता , कहा, जो जीते वह रियो जाये

Updated at : 13 May 2016 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
पहलवान सुशील ने नरसिंह को दिया ट्रायल का न्यौता , कहा, जो जीते वह रियो जाये

नयी दिल्ली : आज पहलवान सुशील कुमार ने रियो ओलंपिक के लिए 74 किलोग्राम की कैटेगरी में चयनित होने वाले नरसिंह यादव को ट्रायल के लिए न्यौता दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस संबंध में पत्र लिखा है.उन्होंने कहा है कि जो उस मुकाबले में जीतेगा उसे रियो भेजा जाये.गौरतलब है कि कल […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : आज पहलवान सुशील कुमार ने रियो ओलंपिक के लिए 74 किलोग्राम की कैटेगरी में चयनित होने वाले नरसिंह यादव को ट्रायल के लिए न्यौता दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस संबंध में पत्र लिखा है.उन्होंने कहा है कि जो उस मुकाबले में जीतेगा उसे रियो भेजा जाये.गौरतलब है कि कल ऐसी खबर आ रही थी कि सुशील कुमार का नाम रियो ओलंपिक के लिए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में नहीं है. सुशील कुमार से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. मेरा काम भरपूर मेहनत करना है और वो मैंने की है. इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कर सकता किसे भेजना है और किसे नहीं यह मैं तय नहीं करता.
हालांकि कल ही भारतीय कुश्ती महासंघ ने इस बात से इनकार किया कि उसने भारतीय ओलंपिक संघ को ओलंपिक संभावितों की कोई सूची भेजी है जिसमें सुशील कुमार का नाम नहीं है. महासंघ ने कहा कि दो बार के पदक विजेता सुशील अभी भी दौड़ में है.
महासंघ ने स्पष्ट किया कि युनाइटेड विश्व कुश्ती में यह आम चलन है कि विभिन्न ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंटों में अपने अपने भारवर्ग में कोटा हासिल कर चुके खिलाडियों की सूची आईओए को भेजी जाती है.
इसने कहा कि सूची में सुशील का नाम नहीं होने के यह मायने नहीं है कि वह रियो नहीं जायेगा. इसने कहा कि अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ट्रायल के बाद इस पर फैसला लेंगे. डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा ,‘‘ संभावित खिलाडियों की सूची डब्ल्यूएफआई ने नहीं बल्कि यूनाइटेड विश्व कुश्ती ने भेजी है.
सभी ट्रायल पूरे होने के बाद विश्व कुश्ती को उन पहलवानों की सूची भेजी जाती है जो अपने अपने भारवर्ग में कोटा हासिल करते हैं.” उन्होंने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया कि पुरुषों की 74 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में सुशील या नरसिंह यादव में से कौन भारत का प्रतिनिधित्व करेगा. उन्होंने कहा कि ट्रायल पर फैसला अभी बाकी है.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola