फिर ग्रेट ब्रिटेन से हारी भारतीय महिलाएं हॉकी टीम

मार्लो (इंग्लैंड) : भारतीय महिला हॉकी टीम को पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे मैच में आज यहां ग्रेट ब्रिटेन से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय महिलाओं ने मजबूत शुरुआत की लेकिन वे ग्रेट ब्रिटेन की रक्षापंक्ति में सेंध लगाने में नाकाम रही. इस बीच ब्रिटेन ने पहले क्वार्टर के 14वें मिनट […]
मार्लो (इंग्लैंड) : भारतीय महिला हॉकी टीम को पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे मैच में आज यहां ग्रेट ब्रिटेन से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय महिलाओं ने मजबूत शुरुआत की लेकिन वे ग्रेट ब्रिटेन की रक्षापंक्ति में सेंध लगाने में नाकाम रही.
इस बीच ब्रिटेन ने पहले क्वार्टर के 14वें मिनट में अपने पहले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर बढत हासिल की. भारतीयों ने हालांकि वापसी के लिये जी जान लगा दी और रितु रानी ने 22वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया. तीसरे क्वार्टर में ब्रिटेन के लिये 32वें मिनट ट्विग ने पेनल्टी कार्नर पर गोल किया. इसके बाद ब्रिटेन को एक और पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन रजनी ने शानदार बचाव किया.
अंतिम क्वार्टर में ब्रिटेन के लिये अंसले ने 52वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला. वंदना ने हालांकि 57वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल करके भारत को वापसी दिलायी लेकिन अंतिम क्षणों में अलेक्स डैनसन ने गोल दागकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलायी. इस श्रृंखला का पांचवां और अंतिम मैच कल खेला जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










