पीबीएल का रंगारंग आगाज, जैकलिन ने जलवे बिखेरे

Published at :03 Jan 2016 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
पीबीएल का रंगारंग आगाज, जैकलिन ने जलवे बिखेरे

मुंबई : प्रीमियर बैडमिंटन लीग का कल रंगारंग आगाज हो गया. रंगारंग कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारों को जलवा दिखा. बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज के मनमोहक डांस और सलीम-सुलेमान के चक के इंडिया जैसे जोशीले गीत ने रंगारंग कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया. नेशनल स्‍पोटर्स क्‍लब ऑफ इंडिया में आयोजित उद्घाटन समारोह में मनोरंजन और […]

विज्ञापन

मुंबई : प्रीमियर बैडमिंटन लीग का कल रंगारंग आगाज हो गया. रंगारंग कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारों को जलवा दिखा. बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज के मनमोहक डांस और सलीम-सुलेमान के चक के इंडिया जैसे जोशीले गीत ने रंगारंग कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया.

नेशनल स्‍पोटर्स क्‍लब ऑफ इंडिया में आयोजित उद्घाटन समारोह में मनोरंजन और खेल की दुनिया से जुड़े नामचीन हस्‍तियां मौजूद थे. करीब एक घंटे तक चले रंगारंग कार्यक्रमों के साथ देश के एकमात्र बैडमिंटन लीग दूर्नामेंट के दूसरे संस्‍करण का नये कलेवर में आगाज हुआ. इंडियन बैडमिंटन लीग के रूप में शुरू हुआ यह टूनामेंट दो साल के अंतराल के बाद नये नाम पीबीएल के साथ फिर से लांच किया गया है.

पीबीएल के ब्रांड एंबेसडर और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इस समारोह का हिस्‍सा नहीं हो पाये. वहीं पीबीएल के अध्‍यक्ष अखिलेश दासगुप्‍ता ने कहा, हम चाहते हैं कि हम सब आगे आकर यहां अच्‍छे मैचों का आयोजन करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola