2016 में कतर से होगी नोवाक जोकोविच की धमाकेदार इंट्री
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दोहा : पिछले टेनिस सत्र में अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नोवाक जोकोविच 2016 की शुरुआत कतर में होने वाले टूर्नामेंट से करेंगे जिससे आस्ट्रेलियाई ओपन की उनकी तैयारी भी पुख्ता होगी. आस्ट्रेलियाई ओपन, विंबलडन और अमेरिकी ओपन चैंपियन जोकोविच को सोमवार से दोहा में शुरू हो रहे कतर ओपन में रफेल नडाल, […]
विज्ञापन
दोहा : पिछले टेनिस सत्र में अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नोवाक जोकोविच 2016 की शुरुआत कतर में होने वाले टूर्नामेंट से करेंगे जिससे आस्ट्रेलियाई ओपन की उनकी तैयारी भी पुख्ता होगी. आस्ट्रेलियाई ओपन, विंबलडन और अमेरिकी ओपन चैंपियन जोकोविच को सोमवार से दोहा में शुरू हो रहे कतर ओपन में रफेल नडाल, थामस बर्डीच और गत चैंपियन डेविड फेरर से चुनौती मिलेगी.
जोकोविच पिछले साल लगातार 15 टूर फाइनल्स में पहुंचे और दो करोड़ डालर से ज्यादा ईनामी राशि जीती. वह एक ही साल में सभी चारों ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले तीसरे खिलाड़ी बने. उन्हें फ्रेंच ओपन फाइनल में स्टान वावरिंका ने हराया. जोकोविच ने कहा ,‘‘ नये सत्र की शुरुआत हो रही है. मुझे वापसी की खुशी है. सत्र के पहले टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करुंगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










