जोकोविच के खिलाफ खेलने के लिए कॉन्फिडेंस जरूरी : वावरिंका

चेन्नई : स्टेनिसलास वावरिंका ने 2015 फ्रेंच ओपन फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी और स्विट्जरलैंड के इस स्टार खिलाड़ी ने कहा कि सर्बिया के जोकोविच के खिलाफ मानसिक रूप से मजबूत रहना हमेशा महत्वपूर्ण होता है. वावरिंका ने फ्रेंच ओपन 2015 फाइनल में 59 विनर […]
चेन्नई : स्टेनिसलास वावरिंका ने 2015 फ्रेंच ओपन फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी और स्विट्जरलैंड के इस स्टार खिलाड़ी ने कहा कि सर्बिया के जोकोविच के खिलाफ मानसिक रूप से मजबूत रहना हमेशा महत्वपूर्ण होता है.
फाइनल में उसे हराना मेरे लिए काफी मायने रखता है, इससे मुझे काफी गर्व हुआ. उस दिन मैंने शानदार टेनिस खेला और उसका हल निकालने में सफल रहा.” उन्होंने कहा, ‘‘हाल में ग्रैंडस्लैम में मैंने नोवाक के खिलाफ कई कडे मैच खेले हैं. मुझे पता था कि अगर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेलूं तो मेरे पास मौका है. मैंने पहले भी उसे हराया है और उसका सामना करते हुए आपको मानसिक रुप से मजबूत रहना पड़ता है और विशेषकर इस तरह के महत्वपूर्ण मैच में.”
कोच मैगनस नोर्मन के संदर्भ में वावरिंका ने कहा, ‘‘मैंने हमेशा खेल को लेकर उसके विजन का लुत्फ उठाया है. वह शानदार खिलाड़ी रहा है इसलिए उन्हें पता है कि दर्शकों से खचाखच भरे सेंटर कोर्ट में उतरने या ग्रैंडस्लैम फाइनल में खेलने पर कैसा लगता है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




