फीफा विश्व कप के फाइनल को टीवी पर एक अरब से अधिक लोगों ने देखा

Published at :17 Dec 2015 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
फीफा विश्व कप के फाइनल को टीवी पर एक अरब से अधिक लोगों ने देखा

ज्यूरिख : फीफा के आंकडों के अनुसार 2014 विश्व कप फाइनल को दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोगों ने टेलीविजन पर देखा था. फीफा और केंटर मीडिया की रिसर्च के अनुसार रियो डि जनेरियो के मराकाना स्टेडियम में अतिरिक्त समय में अर्जेन्टीना पर जर्मनी की 1-0 की जीत के दौरान एक अरब एक […]

विज्ञापन

ज्यूरिख : फीफा के आंकडों के अनुसार 2014 विश्व कप फाइनल को दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोगों ने टेलीविजन पर देखा था. फीफा और केंटर मीडिया की रिसर्च के अनुसार रियो डि जनेरियो के मराकाना स्टेडियम में अतिरिक्त समय में अर्जेन्टीना पर जर्मनी की 1-0 की जीत के दौरान एक अरब एक करोड़ तीन लाख लोगों ने कम से कम एक मिनट के लिए इस मैच को देखा था.

एक वेबसाइट के अनुसार इस दौरान घर में और सार्वजनिक स्थान पर मैच देखने वाले टीवी दर्शकों की गणना की गई जबकि आनलाइन और मोबाइल फोन पर इस मैच को देखने वालों को शामिल नहीं किया गया है. फीफा के अनुसार टीवी रेटिंग में सात प्रतिशत का इजाफा हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola