ePaper

साइना BWF सुपर सीरीज फाइनल्‍स से बाहर

Updated at : 11 Dec 2015 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
साइना BWF सुपर सीरीज फाइनल्‍स से बाहर

दुबई : साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत को आज यहां क्रमश: महिला और पुरुष एकल मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज फाइनल्स में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई. एक मैच में हार और एक में जीत के साथ चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग के खिलाफ उतरी साइना को अंतिम […]

विज्ञापन

दुबई : साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत को आज यहां क्रमश: महिला और पुरुष एकल मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज फाइनल्स में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई.

एक मैच में हार और एक में जीत के साथ चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग के खिलाफ उतरी साइना को अंतिम लीग मैच में पहला गेम जीतने के बावजूद 50 मिनट में 21-16 18-21 14-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

कल हार के साथ पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके श्रीकांत को चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन के खिलाफ 32 मिनट में 17-21 13-21 की शिकस्त के साथ लगातार तीसरे मैच में हार का मुंह देखना पड़ा. साइना के अलावा दो अन्य खिलाडियों ने भी तीन में से सिर्फ एक मैच जीता लेकिन गेम में जीत बनाम गेम में हार में भारतीय खिलाडी पिछड गई और विश्व चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मारिन आगे बढ़ी. जापान की नाजोमी ओकुहारा भी आगे बढ़ने में सफल रही जिन्होंने अपने तीनों मैच जीते.

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने आज अच्छी शुरुआत की. उन्होंने पहले गेम में 3-1 की बढ़त बनाई और मध्यांतर तक 11-9 से आगे चल रही थी. ब्रेक के बाद साइना ने नेट पर बेहतर खेलने दिखाने के अलावा अपने स्मैश की बदौलत बढ़त बनाई और जू यिंग की गलतियों का भी फायदा उठाकर पहले गेम 21-16 से जीत लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola