ePaper

क्रोएट इवान लजुबिसिस फेडरर के नये कोच होंगे, स्टीफन एडबर्ग का साथ छूटा

Updated at : 09 Dec 2015 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
क्रोएट इवान लजुबिसिस फेडरर के नये कोच होंगे, स्टीफन एडबर्ग का साथ छूटा

नयी दिल्ली : टेनिस के पूर्व नंबर वन खिलाड़ी और 17 ग्रेंड स्लैम के विजेता रोजर फेडरर का अपने कोच के साथ संबंध टूट गया है. स्टीफन एडबर्ग पिछले दो साल से उनके कोच थे, लेकिन अब दोनों अलग हो गये हैं. क्रोएट इवान लजुबिसिस रोजर फेडरर के वर्ष 2016 में नये कोच होंगे. एडबर्ग […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टेनिस के पूर्व नंबर वन खिलाड़ी और 17 ग्रेंड स्लैम के विजेता रोजर फेडरर का अपने कोच के साथ संबंध टूट गया है. स्टीफन एडबर्ग पिछले दो साल से उनके कोच थे, लेकिन अब दोनों अलग हो गये हैं. क्रोएट इवान लजुबिसिस रोजर फेडरर के वर्ष 2016 में नये कोच होंगे. एडबर्ग वर्ष 2013 से उनके कोच थे और उन्होंने रोजर फेडरर का बखूबी साथ दिया.

रोजर फेडरर ने अपने बयान में कहा कि स्टीफन के साथ खेलना मेरे लिए सपना सच होने के समान था. वे मेरे लिए बचपन से ही आदर्श रहे हैं. मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं कि वे मेरे टीम में आये और हमने साथ काम किया. रोजर ने कहा कि मैंने स्टीफन से काफी कुछ सीखा है.

एडबर्ग ने 1980 से 1990 के दशक में छह ग्रेंड स्लैम जीते थे और उन्होंने रोजर फेडरर को काफी आक्रामक बनाया. एडबर्ग के साथ रोजर ने वर्ष 2014 में पांच एटीपी टाइटल और इस वर्ष छह खिताब जीते. वर्तमान में उनकी रैंकिंग विश्व में नंबर तीन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola