ePaper

फेडरर को हराकर जोकोविच ने रिकार्ड लगातार चौथा टूर फाइनल्स खिताब जीता

Updated at : 23 Nov 2015 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
फेडरर को हराकर जोकोविच ने रिकार्ड लगातार चौथा टूर फाइनल्स खिताब जीता

लंदन : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कल रात रोजर फेडरर को 6.3, 6.4 से हराकर रिकार्ड लगातार चौथी बार एटीपी टूर फाइनल्स जीत लिया. जोकोविच टूर्नामेंट के 46 साल के इतिहास में पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार चार बार खिताब जीता है. सत्र के इस आखिरी टूर्नामेंट में पांच जीत दर्ज […]

विज्ञापन

लंदन : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कल रात रोजर फेडरर को 6.3, 6.4 से हराकर रिकार्ड लगातार चौथी बार एटीपी टूर फाइनल्स जीत लिया.

जोकोविच टूर्नामेंट के 46 साल के इतिहास में पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार चार बार खिताब जीता है. सत्र के इस आखिरी टूर्नामेंट में पांच जीत दर्ज करके वह पीट सम्प्रास और इवान लैंडल की जमात में शामिल हो गए. सिर्फ फेडरर ने उनसे अधिक छह टूर फाइनल्स खिताब जीते हैं.

रिकार्ड 15वां टूर फाइनल खेल रहे जोकोविच ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस साल 88 मैचों में रिकार्ड 82वीं जीत दर्ज की. उन्हें जीत के साथ 1.05 मिलियन डालर मिले. इस साल जोकोविच ने विम्बलडन, ऑस्ट्रेलियाई ओपन और अमेरिकी ओपन खिताब भी अपने नाम किये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola