रियो ओलंपिक के बाद संन्यास ले सकते हैं बोल्ट

Published at :28 Aug 2015 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
रियो ओलंपिक के बाद संन्यास ले सकते हैं बोल्ट

बीजिंग : विश्व चैम्पियनशिप फर्राटा दौड़ में दो स्वर्ण जीतने वाले उसेन बोल्ट ने कहा है कि वह अगले साल ओलंपिक के बाद अपने सुनहरे कैरियर को अलविदा कह सकते हैं. जमैका के इस धुरंधर धावक ने कहा कि लंदन में 2017 में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में उनके भाग लेने की संभावना 50-50 है […]

विज्ञापन

बीजिंग : विश्व चैम्पियनशिप फर्राटा दौड़ में दो स्वर्ण जीतने वाले उसेन बोल्ट ने कहा है कि वह अगले साल ओलंपिक के बाद अपने सुनहरे कैरियर को अलविदा कह सकते हैं. जमैका के इस धुरंधर धावक ने कहा कि लंदन में 2017 में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में उनके भाग लेने की संभावना 50-50 है और वह रियो ओलंपिक के बाद ही रिटायर हो सकते हैं.

उन्होंने कहा , रियो के बाद मेरे प्रायोजक चाहते हैं कि मैं एक साल और खेलूं लेकिन मेरे कोच ने कहा कि यदि लंदन में विश्व चैम्पियनशिप को लेकर तुम संजीदा नहीं हो तो भाग मत लेना. उन्होंने कहा , देखना होगा कि मैं रियो के बाद कैसा महसूस करता हूं. क्या मैं एक सत्र और खेल सकता हूं. उसी से तय होगा कि मैं क्या रियो के बाद खेलूंगा.

बोल्ट ने मौजूदा विश्व चैम्पियनशिप में 100 और 200 मीटर दौड में स्वर्ण पदक जीता. वह 2008 बीजिंग ओलंपिक के बाद से विश्व चैम्पियनशिप और ओलंपिक के 11 में से 12 स्वर्ण जीत चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola